UPSC में रहा बेटियों का दबदबा,  पहले 5 टॉपरों में 2 लड़कियां,  रैंक 1 पर है प्रयागराज की शक्ति दुबे

punjabkesari.in Tuesday, Apr 22, 2025 - 04:30 PM (IST)

नारी डेस्क:  संघ लोक सेवा आयोग ने यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा परिणाम 2024 जारी कर दिया है, इस बार भी लड़कियों ने ही बाजी मारी है।  प्रयागराज की  शक्ति दुबे ने ऑल इंडिया रैंक 1 के साथ टॉप किया है। दुबे ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बायोकेमिस्ट्री में स्नातक (विज्ञान स्नातक) किया है। आयोग द्वारा जारी एक बयान में कहा गया कि दुबे ने राजनीति विज्ञान और अंतरराष्ट्रीय संबंध को वैकल्पिक विषय के रूप में लेकर परीक्षा उत्तीर्ण की और शीर्ष स्थान प्राप्त किया। एम.एस. विश्ववद्यालय बड़ौदा से बी.कॉम. स्नातक हर्षिता गोयल ने वैकल्पिक विषय के रूप में राजनीति विज्ञान और अंतरराष्ट्रीय संबंध के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। 

PunjabKesari

डोंगरे अर्चित पराग रहे तीसरे स्थान पर

डोंगरे अर्चित पराग ने वीआईटी, वेल्लोर से इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बी.टेक की डिग्री प्राप्त की है। उन्होंने वैकल्पिक विषय दर्शनशास्त्र के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। यूपीएससी द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारियों का चयन करने के लिए प्रतिवर्ष तीन चरणों - प्रारंभिक, मुख्य और साक्षात्कार - में सिविल सेवा परीक्षा आयोजित की जाती है। सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2024, पिछले साल 16 जून को आयोजित की गई थी। इस परीक्षा के लिए कुल 9,92,599 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिनमें से 5,83,213 अभ्यर्थी परीक्षा में उपस्थित हुए।
 

शाह मार्गी चिराग रहे चौथे स्थान पर

 कुल 14,627 उम्मीदवारों ने लिखित (मुख्य) परीक्षा में बैठने के लिए अर्हता प्राप्त की, जो सितंबर 2024 में आयोजित की गई थी। इनमें से 2,845 उम्मीदवार व्यक्तित्व परीक्षण या साक्षात्कार के लिए उत्तीर्ण हुए। इनमें से 1,009 अभ्यर्थियों (725 पुरुष और 284 महिलाएं) को विभिन्न सेवाओं में नियुक्ति के लिए आयोग द्वारा अनुशंसित किया गया है। अंतिम रूप से योग्य अभ्यर्थियों में शीर्ष पांच में तीन महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं। शाह मार्गी चिराग ने समाजशास्त्र को वैकल्पिक विषय के रूप में लेकर चौथा स्थान हासिल किया है। उन्होंने गुजरात टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी, अहमदाबाद से कंप्यूटर इंजीनियरिंग में ‘बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग' की डिग्री प्राप्त की है। कंप्यूटर 

PunjabKesari

आकाश गर्ग रहे पांचवे स्थान पर 

विज्ञान में बी.टेक की डिग्री रखने वाले आकाश गर्ग ने वैकल्पिक विषय के रूप में समाजशास्त्र के साथ पांचवां स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय, दिल्ली से इंजीनियरिंग की है।  शीर्ष 25 अभ्यर्थियों में 11 महिलाएं और 14 पुरुष शामिल हैं। यूपीएससी ने कहा कि ये अभ्यर्थी देश के प्रमुख संस्थानों जैसे आईआईटी, एनआईटी, वीआईटी, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू), दिल्ली विश्वविद्यालय और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग, मानविकी, विज्ञान, वाणिज्य, चिकित्सा विज्ञान और वास्तुकला में स्नातक है। इन शीर्ष 25 सफल अभ्यर्थियों ने लिखित (मुख्य) परीक्षा में वैकल्पिक विषयों की एक विस्तृत श्रृंखला का चयन किया, जिनमें नृविज्ञान, वाणिज्य और लेखाशास्त्र, भूगोल, गणित, दर्शनशास्त्र, भौतिक विज्ञान, राजनीति शास्त्र और अंतरराष्ट्रीय संबंध, लोक प्रशासन, समाजशास्त्र तथा तमिल भाषा का साहित्य शामिल हैं। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static