अनीता हसनंदानी की ये बातें नहीं जानते होंगे आप

punjabkesari.in Wednesday, Apr 14, 2021 - 01:32 PM (IST)

अनीता हसनंदानी टीवी की फेमस एक्ट्रेस हैं। अनीता के जन्मदिन के मौके पर हम आपको बताते हैं कि कैसे उन्होंने अपना करियर शुरू किया और किस तरह वो बनी टीवी की नागिन...

अनीता का जन्म 14 अप्रैल1981 को मुंबई में हुआ। सिंधी परिवार में जन्मी अनीता के पिता बिजनेसमैन हैं और मां हाउसवाइफ। अनीता की एक बहन भी हैं। उन्होंने अपनी पूरी पढ़ाई मुंबई से की है। अनीता ने अपना करियर साल 1999 में शुरू किया। पहले उन्होंने मॉडलिंग में हाथ आजमाया और फिर एक्टिंग शुरू की। उनका पहला टीवी सीरियल 'काव्यांजलि' था, जिसमें उन्होंने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिर उन्होंने ‘कभी सौतन कभी सहेली’ सीरियल किया। सीरियल 'ये हैं मोहब्बतें' में उन्होंने शगुन का नेगेटिव रोल निभाया जो काफी फेमस हुआ। एक्टिंग हो या मॉडलिंग अनीता ने हर जगह खुद को अजमाया। टीवी सीरियल्स के अलावा अनीता ने फिल्में भी की। 2003 में ‘तुषार कपूर’ और ‘आइशा देओल’ के साथ फिल्म ‘कुछ तो है’ से बॉलीवुड में कदम रखा। वह तमिल और तेलुगु फिल्मों भी कर चुकी हैं। 2014 में अनीता पंजाबी फिल्म ‘यारान दा केचप’ में दिखाई दी।

PunjabKesari

अब अनीता की पर्सनल लाइफ पर एक नजर डालते हैं। साल 2013 में अनीता हसनंदानी ने बिजनेसमैन रोहित रेड्डी से गोवा में शादी की थी। दोनों की लव स्टोरी भी काफी दिलचस्प है। जिम में पहली बार दोनों एक-दूसरे को मिले थे लेकिन कभी इनकी बात नहीं हुई। इसी दौरान रोहित अनीता को अपना दिल दे बैठे। कुछ समय बाद रोहित ने अनीता को एक पब के बाहर अपनी कार का इंतजार करते हुए देखा और उन्हें अपने दिल की बात कह दी। इससे अनीता हैरान रह गईं। रोहित तब तक यह नहीं जानते थे कि अनीता जानी मानी टीवी एक्ट्रेस हैं।

PunjabKesari

इसके बाद दोनों अच्छे दोस्त बन गए। अनीता को रोहित के डिंपल और उनके अच्छे बर्ताव से प्यार हो गया। अनीता और रोहित एक-दूसरे से बेइंतहा प्यार करते हैं लेकिन एक वक्त इनकी जिंदगी में ऐसा भी आया जब मानो सब खत्म ही होने वाला था लेकिन रोहित की एक बात ने इनके रिश्ते को बचा लिया।

एक इंटरव्यू में खुद अनीता ने इस बारे में बात की थी। एक्ट्रेस ने कहा था,  “मैं शुरुआती दिनों में शराब पीना पसंद करती थी। एक रात मैं ओवरबोर्ड हो गई और मैंने रोहित से पुरानी बातों को लेकर काफी झगड़ा किया। हालांकि, जब मैंने दूसरे दिन रोहित से मांफी मांगते हुए कहा कि रोहित यदि आप चाहते हैं तो मैं शराब पीना छोड़ दूंगी। लेकिन उन्होंने कहा कि, आपको मेरे लिए कुछ भी बदलने की जरूरत नहीं है। बस खुद पर नियंत्रण रखने का प्रयास करें। आप एक जानी-मानी शख्सियत हैं, जिसे हर कदम सावधान रहना होगा।'' यह वह समय था, जब रोहित ने न चाहते हुए भी मुझे पूरी तरह बदल दिया।

PunjabKesari

दोनों की शादी को काफी साल हो चुके है लेकिन शादी के इतने सालों बाद भी इन दोनों का प्यार पहले जैसा ही बना हुआ है। अब तो इनका एक प्यारा सा बेटा भी है। अनीता अपने बेटे के साथ अक्सर वीडियोज शेयर करती रहती हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Priya dhir

Recommended News

Related News

static