छोटी इलायची के काम हैं बड़े-बड़े जो आप नहीं जानते

punjabkesari.in Saturday, Jun 10, 2017 - 05:12 PM (IST)

इलायची खाने से लाभ : इलायची एक एेसा मसाला है जो किसी भी रसोई में असानी से मिल जाता है। इसका प्रयोग खुशबू और स्वाद के लिए किया जाता है। भारत में चाय का स्वाद बढ़ाने के लिए भी इसका इस्तेमाल होता है लेकिन यह सिर्फ स्वाद बढ़ाने के काम ही नहीं आती बल्कि ये आैषधि के रुप में भी काम करती है। इसके और भी कई फायदे है।



1. इसका सेवन करने से दिमाग और आंखें स्वस्थ रहती हैं।

 

2. इसे खाने से मुंह फ्रेश रहता है। 

 

3. 1 - 2 इलायची चबाने के बाद हल्का गर्म पानी पीने से जुकाम और गले में खराश की समस्या से छुटकारा मिलेगा।

 

4.  हिचकी आने पर इसे मुंह में दबाकर रखें।

 

5. 1 इलायची रोज खाने से शरीर के विषैले तत्व आसानी से बाहर निकल जाते हैं और पेट साफ रहता है।

 

6. ब्लड-प्रैशर के मरीज के लिए इलायची बहुत फायदेमंद होती है। यह बी.पी को कंट्रोल रखती है। इसमें पोटेशियम और फाइबर भरपूर मात्रा में होता है।

 

7. इसे मुंह में रखने से लार अधिक मात्रा में बनती है,जिससे एसिडिटी की समस्या नहीं रहती।

 

8. नियमित रुप से इसका सेवन करने पर त्वचा की समस्या नहीं रहती।

 

9. इसके सेवन से खून का संचालन ठीक रहता है और पल्स रेट भी सही रहती है।

 

10. इसमें कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो कैंसर की समस्या से दूर रखते हैं।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static