अनोखी वेडिंग: लॉकडाउन की वजह से वीडियो कॉल पर रचाई शादी

punjabkesari.in Monday, Apr 06, 2020 - 03:36 PM (IST)

लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप का नाम तो आपने सुना ही होगा। एक कपल इस 4 अप्रैल को अपना यह रिश्ता खत्म कर एक नई जिंदगी शुरू करने जा रहा था। लेकिन लॉकडाउन में ऐसे फंसे की शायद उन्होंने एक साथ होने का फैसला छोड़ दिया था। 29 वर्षीय मर्चेंट नेवी ऑफिसर प्रीत सिंह और दिल्ली की दुल्हन नीत कौर ने लॉक डाउन में ही शादी करने का फैसला लिया। 

PunjabKesari

 
मुंबई का लड़का, दिल्ली की लड़की 
उन्होंने वीडियो कॉल पर ही शादी रचाने का फैसला लिया। अब दूल्हा मुंबई में था और दुल्हन दिल्ली में। वो सब छोड़िए बाराती कनाडा, दुबई और ऑस्ट्रेलिया से यह शादी अटेंड करने आए थे। 

दूल्हे ने किया दर्द बयां 
प्रीत ने कहा -हम दोनों के दिल टूट गए थे क्योंकि हम छह महीने से शादी की योजना बना रहे थे। लेकिन सबकी अलग कहानी होती है और हमारी भी। हमें एक अनोखी शादी करनी थी, यह हमारी कहानी है और हमारी अनोखी शादी। 

ऑनलाइन ही हुआ था प्यार 
बतादें कि यह कपल ऑनलाइन ही मिला था। दोनों को ऑनलाइन ही प्यार हुआ और दोनों ने ऑनलाइन ही शादी की। प्रीत ने कहा-'मगर हम मानते हैं कि शादी वाहेगुरुजी के आशीर्वाद के बिना अधूरी है,"

रस्मों के साथ हुई शादी 
150 गेस्ट आने वाली शादी में सिर्फ 50 लोग शामिल हुए। वहीं इस शादी में अधिकतर रस्में निभाई गई। प्रीत का कहना है कि सबसे मुश्किल काम था शादी होने के बाद भी एक-दूसरे को न देख पाना। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

shipra rana

Recommended News

Related News

static