गर्मियों में बच्चों को पिलाएं ये 4 तरह की टेस्टी स्मूदी, रहेंगे हमेशा हेल्दी

punjabkesari.in Sunday, Apr 28, 2024 - 11:49 AM (IST)

पेरेंट्स अपने बच्चों की अच्छी सेहत के लिए काफी सतर्क रहते हैं। ऐसे में हर दिन वह सोचते हैं की आखिर बच्चों को ऐसा खाने या पीने में क्या दिया जाए जो  उनके लिए बेहद हेल्दी भी हो और वह स्वाद से खा भी लें। ऐसे में हम आज आपकी इस चिंता को हमेशा के लिए खत्म करने के लिए आए हैं। दरअसल, हम आपको 4 ऐसी हेल्दी और टेस्टी स्मूदी की रेसिपी के बारे में आपको बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आपके बच्चे अपनी उम्र के साथ हमेशा फिट रहेंगे। 

1. कैरेट बनाना स्मूदी  

PunjabKesari
 
सामग्री:


गाजर 100 ग्राम 
केला 140 ग्राम 
पीनट बटर 1 टेबल स्पून 
सिनेमन पाउडर 1/8 टी स्पून
दूध  

विधि:

सबसे पहले इन सभी चीजों को एक ग्राइंडर में डाल दें फिर इसमें दूध एड कर के इसे चला दीजिए। लीजिए तैयार है आपकी स्मूदी। ये बनाने में जितनी आसान है उतनी ही ये टेस्टी भी है। 

2. पाइनएप्पल-मैंगोज स्मूदी

PunjabKesari

सामग्री
 

दूध 
पाइनएप्पल 120 g 
फ्रोजेन मैंगोज 120 g 
पुदीने की पत्तियां 1 tbs  
चिल्ड दूध 200 ml 

विधि : 

सबसे पहले इन सभी चीजों को एक ग्राइंडर में डाल दें फिर इसमें दूध एड कर के इसे चला दीजिए। इसके बाद ग्लास में डाल कर ऊपर पुदीने की पत्ती के साथ सर्व करें। 

3. बनाना विद कोको स्मूदी

PunjabKesari

समग्री 


बनाना 250g 
पीनट बटर 2tbs 
कोको पाउडर 1tbs 
आलमंड मिल्क 250ml 

विधि: 

पहले बनाना, पीनट बटर , कोको पाउडर और आलमंड मिल्क को एक ग्राइंडर में डालें फिर इसमें दूध डाल कर चला दें। लीजिये तैयार है आपकी बनाना विद कोको स्मूदी। 


4. खरबूजा विद पपीता स्मूदी 

PunjabKesari

समाग्री 


पपीता 180g 
दही 50g 
खरबूजा 160g 
दूध 200ml 

विधि :

खरबूजा विद पपीता स्मूदी बनाने के लिए आपको पपीता , दही  और खरबूजे को ग्राइंडर में डालें फिर इसमें दूध डाल कर चला दें। अब ग्लास में डाल कर अपने बच्चों को पिलाएं। ये स्मूदीज़ इतनी स्वादिष्ट और हेल्दी हैं की बच्चे एक बार जो पिएंगे तो आपसे बार बार मांगेंगे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vandana

Recommended News

Related News

static