एक साथ काम करने के बाद शादी के बंधन में बंधे टी वी स्टार्स

punjabkesari.in Monday, Mar 06, 2017 - 02:26 PM (IST)

रिश्ते-नाते :  टीवी शो में काम करने वाले कई ऐसे कलाकार हैं जिनके एक ही शो में काम करते हुए अापस मेें दिल मिले और वह शादी के अटूट बधंन में बंध गए। दो-तीन साल तक चलने वाले टीवी शो में काम करके कलाकार एक-दूसरे की आदतों और स्वभाव को अच्छी तरह समझ लेते हैं और रील से रियल लाइफ में भी एक-दूसरे के साथ रहने का फैसला कर लेते हैं। ऐसे 12 कपल के बारे में जानेंगे जो एक ही सीरियल में काम करते हुए हमसफर बनें।

1.गुरमीत चौधरी- देबिना बनर्जी
इनका शो रामायण 2008 में शुरू हुआ। इसमें देबिना ने सीता और गुरमीत ने श्री राम का रोल किया। यह सीरियल एक साल तक चला। इस शो के दौरान ही दोनों में प्यार हुआ और 2011 में दोनों नें शादी कर ली।

2. विवेक दहिया - दिव्यंका त्रिपाठी
इन दोनों की मुलाकात ये है मोहब्बतें सीरियल से हुई। यह शो 2013 में शुरु हुआ और अब भी चल रहा है। पिछले साल 2016 में इन दोनों की शादी हुई।

3.रवि दुबे- सरगुन मेहता
इन दोनों ने टीवी शो 12/24 करोल बाग में एक साथ काम किया। यह शो 2009 से 2010 तक चला। इस शो में दोनों नें पति-पत्नी की भुमिका निभाई और इस दौरान इनमें प्यार हुआ। इनकी शादी साल 2013 में हुई।

4.राकेश वशिष्ठ- रिद्धि डोगरा
टीवी शो  मर्यादा साल 2010 से 2012 तक चला। इस सीरियल के दौरान ही 2011 में इस कपल ने एक-दूसरे से शादी कर ली।

5.शरद केलकर-कीर्ति गायकवाड़
इस कपल ने सीरियल सिंदूर तेरे नाम का में एक साथ काम किया। इस शो से पहले ही दोनों शादीशुदा थे। यह सीरियल 2005 में शुरू हुआ और इसी वर्ष इनकी शादी हुई।

6. हितेन तेजवानी- गौरी प्रधान
इन दोनों ने शो कुटुंब से शुरुआत की। यह शो 2001 से 2003 तक चला और शो के बाद 2004 में दोनों ने शादी कर ली।

7. मोहित सहगल- सनाया ईरानी
सीरियल मिले जब हम-तुम की शुरुअात 2008 में हुई। इस शो में साथ काम करते हुए इन दोनों के बीच प्यार हुआ और साल 2016 में शादी कर ली।

8. नंदिश संधु- रश्मि देसाई
इन दोनों की मुलाकात टीवी शो  उतरन में हुई। साथ काम करते हुए दोनों के दिल मिल गए और 2012 में शादी के अटूट बधंन में बंध गए।

9. राम कपूर- गौतमी गाडगिल
टीवी शो घर एक मदिंर साल 2000 से 2002 तक चला। इस सीरियल में गौतमी ने राम कपूर की भाभी का रोल निभाया था। इस दौरान ही इन दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया और 2006 में शादी हुई।

10.मानव गौहिल- श्वेता कवात्रा
इन दोनों की मुलाकात सीरियल कहानी घर घर की में हुई। इसके बाद दोनों ने शो कुसुम में भी एक साथ काम किया। इस दौरान साल 2004 में इन दोंनों की शादी हुई।

11. इंद्रनील सेनगुप्ता- बरखा बिशिष्ट
इन दोनों ने टी वी शो डोली सजा के में साथ काम किया और यह सीरियल 2 साल चला। इस शो के चलते ही दोनों ने वर्ष 2008 में शादी की।

12. मजहर सईद- मौली गागुंली
इन दोनों की मुलाकात एकता कपूर के सीरियल कहीं किसी रोज से हुई। यह शो 2001 से 2004 तक चला। 7 साल एक-दूसरे के साथ घुमने के बाद इन दोनों ने 2008 में शादी की।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static