टीवी क्वीन एकता कपूर बनी पावरफुल बिजनेस वुमेन

punjabkesari.in Monday, Nov 11, 2019 - 10:43 AM (IST)

टीवी क्वीन कहलाने वाली एकता कपूर न केवल अपने दमदार कंटेंट के लिए बल्कि इंडस्ट्री में एक सफल महिला होने के नाते भी अपनी पहचान बना चुकी है। हाल ही एकता कपूर  फॉर्च्यून इंडिया अवार्ड्स में शामिल हुई जहां पर उन्हें एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की  'मोस्ट पावरफुल बिजनेस वुमेन ऑफ द इयर'  के अवार्ड (Award) से सम्मानित किया गया है। एकता ने इस बात की जानकारी ट्विटर पर शेयर करते हुए मैगजीन का शुक्रिया अदा किया है। 

 


एकता ने लिखा, "मुझे प्रेरणादायक शक्तिशाली महिलाओं की अगस्त कंपनी में शामिल करने के लिए शुक्रिया फार्च्यून इंडिया। मेरी ईमानदार सोच है कि मुझे अभी बहुत लंबा रास्ता तय करना है। फिर भी सम्मानित महसूस कर रही हूं। उम्मीद है कि आपकी उम्मीदों पर खरी उतरूंगी। जय माता दी।"

बॉलीवुड इंडस्ट्री की सक्सेसफुल वूमेन

एकता कपूर न केवल टीवी की बल्कि बॉलीवुड की भी बहुत ही सक्सेसफुल वुमेन है। एक डायरेक्टर होने के नाते वह अपने दर्शको को हमेशा अलग स्टोरीलाइन की साथ स्टोरी पेश करती है जो कि उन्हें काफी प्रभावित करती है।

PunjabKesari,Nari
हाल ही में एकता कपूर की फिल्म ड्रीम गर्ल ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। वहीं डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी उनके  'द वर्डिक्ट - स्टेट वर्सेस नानावती' की काफी तारीफ हो रही है। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

khushboo aggarwal

Recommended News

Related News

static