घर में लगाया है तुलसी का पौधा तो भूलकर भी न करें ये गलतियां, मां लक्ष्मी हो जाएंगी नाराज

punjabkesari.in Saturday, Dec 24, 2022 - 03:15 PM (IST)

हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को बहुत ही पवित्र माना जाता है। भारतीय लोगों के घर में यह पौधा जरुर होता है। इस पौधे की पूजा देवी के रुप में की जाती है। सुख-समृद्धि, वास्तु दोष दूर करना और औषधीय गुणों से यह पौधा भरपूर होता है। हिंदू धर्म में तुलसी को मां लक्ष्मी का अवतार माना जाता है। भगवान विष्णु, भगवान कृष्ण और हनुमान जी को यह पौधा बहुत ही पसंद होता है। पूजा में तुलसी दल का भोग के रुप में भी बहुत ही शुभ माना जाता है। वास्तु नियमों के अनुसार, तुलसी के पौधे के कुछ नियम बताए गए हैं तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...

तुलसी के पौधे का वास्तु महत्व 

वास्तु शास्त्र और धार्मिक शास्त्रों के अनुसार, तुलसी के पौधे और पूजा के कुछ नियम बताए गए हैं यदि इन नियमों के अनुसार, तुलसी के पौधे को न रखा जाए तो व्यक्ति को नुकसान भी हो सकता है। 

PunjabKesari

नहीं होनी चाहिए गंदगी 

तुलसी के पौधे के पास गंदगी नहीं होनी चाहिए। किसी भी तरह का कूड़ा-कर्कट पौधे के पास होना अशुभ माना जाता है। इसलिए यदि आपने घर में तुलसी का पौधा लगाया है तो उसके आस-पास सफाई रखें। वास्तु मान्यताओं के अनुसार, जिन घरों में तुलसी के पौधे के पास सफाई नहीं होती वहां नेगेटिव एनर्जी हो सकती है। 

मांस मदिरा से परहेज 

यदि आप नियमित रुप से तुलसी के पौधे की पूजा करते हैं तो मांस-मदिरे के सेवन न करें। 

महिलाओं का न करें अपमान 

माना जाता है कि जिन घरों में तुलसी का पौधा रखा हो वहां कभी भी महिलाओं का अपमान नहीं करना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी आपसे नाराज हो सकती हैं और उनका आशीर्वाद भी प्राप्त नहीं होता है। 

PunjabKesari

कांटेदार पौधे के पास न लगाएं तुलसी का पौधा 

तुलसी का पौधा किसी कांटेदार पौधे के पास न लगाएं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, इसे अशुभ माना जाता है इससे परिवार के सदस्यों में तनाव भी पैदा हो सकता है।

पौधे के पास न रखें जूठे बर्तन 

तुलसी के पौधे के पास कभी भी जूठे बर्तन या फिर चप्पल नहीं रखना चाहिए। माना जाता है कि इससे मां लक्ष्मी की कृपा आपसे जा सकती है। 

इस दिशा में रखें तुलसी का पौधा 

तुलसी का पौधा हमेशा उत्तर या फिर उत्तर-पूर्व दिशा में रखना चाहिए। मान्यताओं के अनुसार, इस दिशा में पौधा रखने से घर में पॉजिटिव एनर्जी आती है और घर में सुख-समृद्धि का वास होता है। 

PunjabKesari
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static