गर्भवती महिलाएं को इन 5 बीमारियों से दूर रखती है ये एक चीज

punjabkesari.in Thursday, May 24, 2018 - 05:08 PM (IST)

तुलसी का पौधा ज्यादातर घरों में पाया जाता है। रोजाना इसकी पूजा की जाती है। घर में सकारात्मक ऊर्जा लाने के साथ ही स्वस्थ के लिए भी  बहुत फायदेमंद होती है। तुलसी सर्दी-जुकाम से लेकर कैंसर जैसी बीमारियों से भी रक्षा करती है। इसका सबसे ज्यादा फायदा गर्भवती महिलाओं को होता है। इसमें पाए जाने वाले एंटी-बैक्‍टीरियल, एंटी-वायरल और एंटी-फंगल का गुण शरीर को स्वस्थ रखने का काम करता है। इसके अलावा भी प्रैग्नेंसी में इसका सेवन करने से मां और बच्चे दोनों को फायदा मिलता है। आज हम आपको उसी फायदो के बारे में बताएंगे। 

 

1. रोजाना तुलसी का सेवन करने से प्रैग्नेंसी में महिला के शरीर में कभी खून की कमी नहीं होती। जिन महिलाएं के शरीर में इस अवस्था में एनिमिया की शिकायत हो उनको तुसली का सेवन करना चाहिए। 

2. तुलसी में कई पौषक त्वत और विटामिन ए पाया जाता है। जो गर्भ में पल रहे बच्चे के संम्पूर्ण विकास के लिए बहुत जरूरी है। रोजाना सिर्फ दो पत्ते तुलसी के खाने से बच्चा हैल्दी होगा।  

 

3. बच्चों की हड्डियों के लिए मैग्नीशियम बहुत जरूरी होता है। मैग्नीशियम की कमी को पूरा करने के लिए हर दिन 2 पत्तियां तुलसी की चबाएं। 

 

4. तुलसी में एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो मां और बच्चे के शरीर को इंफैक्शन होने से बचाता है। स्वस्थ रहने के लिए तुलसी की पत्तियों का सेवन जरूर करें। 


5. तुलसी के पत्ते खाने से शरीर में रोग प्रतिरोधक श्रमता बढ़ती है। इससे किसी प्रकार की बीमारी व्‍यक्ति के नजदीक नहीं आती है। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static