आर्थिक समृद्धि और तरक्की के लिए आजमाएं ये वास्तु टिप्स

punjabkesari.in Wednesday, Feb 16, 2022 - 10:31 AM (IST)

आपने अक्सर लोगों को कहते सुना होगा कि उन्हें उनकी मेहनत का पूरा फल नहीं मिलता है। इसके पीछे के कारण वास्तुदोष हो सकता है। वहीं वास्तु में दिशाओं का खास महत्व माना गया है। ऐसे में इन दिशाओं को वास्तु मुताबिक न सजाया जाए तो आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आज हम आपको घर की दिशाओं को वास्तु मुताबिक सजाने के कुछ टिप्स बताते हैं...

पूर्व, उत्तर और पूरब-उत्तर दिशा में लगाएं कुबेर यंत्र

कुबेर जी को धन का देवता माना जाता है। वास्तु अनुसार, घर की उत्तर-पूर्व दिशा कुबेर देवता की मानी जाती है। ऐसे में घर सुख-समृद्धि के लिए इस दिशा पर कुबेर यंत्र या शीशा लगाना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे पैसों से जुड़ी समस्याएं दूर होकर तरक्की के रास्ते खुलते हैं। इसके साथ ही इस दिशा पर जूते-चप्पल, किसी तरह का रैक, फर्नीचर व अन्य भारी सामान रखने से बचना चाहिए।

PunjabKesari

दक्षिण-पश्चिम में रखें तिजोरी

वास्तु अनुसार, घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा में तिजोरी व धन रखने वाली अलमारी रखनी चाहिए। इस दिशा में आभूषण और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज भी रखने भी शुभ माने जाते हैं। मान्यता है कि इस दिशा में रखी गई चीजों में कई गुना बढ़ोतरी होती है।

उत्तर-पूर्व में रखें एक्वेरियम

घर की उत्तर-पूर्व में दिशा में एक्वेरियम रखना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। पैसों से जुड़ी समस्याएं दूर होकर घर में अन्न व धन की बरकत बनी रहती है।

PunjabKesari

दक्षिण-पश्चिम में बनवाएं शौचालय

वास्तु अनुसार, घर में गलत दिशा पर बना शौचालय नकारात्मक ऊर्जा फैलाने का काम करता है। इसके कारण सेहत बिगड़ने के साथ आर्थिक स्थिति में कमी आ सकती है। इसके लिए इसे हमेशा शौचालय घर की दक्षिण-पश्चिम ही बनवाना चाहिए। इसे कभी भी उत्तर-पश्चिम या उत्तर-पूर्व में नहीं बनवाना चाहिए।

pc: pinterest


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static