दीया व पटाखे जल जाए हाथ तो तुरंत अपनाएं ये उपाय

punjabkesari.in Wednesday, Nov 03, 2021 - 02:06 PM (IST)

दिवाली पर लोग खासतौर पर पटाखें चलाना पसंद करते हैं। वहीं पटाखे चलाने का क्रेज बच्चों में अलग-अलग देखा जाता है। मगर इस दौरान कई बार दीया व पटाखे जलाते समय जलने का डर रहता है। ऐसे में इस दौरान खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। मगर अगर कहीं स्किन जल जाए तो इससे त्वचा पर जलन होने के साथ निशान पड़ने का डर रहता है। ऐसे में आप कुछ देसी नुस्खों को अपनाकर इससे राहत पा सकते हैं।

PunjabKesari

नारियल तेल

नारियल सेहत व स्किन के लिए फायदेमंद माना जाता है। ऐसे में आप जलने वाली जगह पर नारियल तेल लगा सकती है। इससे जलन कम होने के साथ जलने से निशान भी जल्दी ही दूर होने में मदद मिलेगी।

तुलसी के पत्ते

दिवाली पर पटाखे या दिया जलाते समय अगर हाथ जल जाए तो प्रभावित जगह पर तुलसी के पत्तों का पेस्ट लगाएं। इससे दर्द व जलन से आराम मिलेगा। संक्रमण होने का खतरा नहीं होगा। इसके साथ ही जलने के निशान भी नहीं पड़ेंगे।

PunjabKesari

आलू

आलू में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज होती है। ऐसे में यह जलने वाली जगह से दर्द कम करके ठंडक का एहसास दिलाता है। इसके लिए कच्चे आलू को कद्दूकस करके उसे प्रभावित जगह पर लगाएं। आप आलू का रस निकालकर कॉटन से भी लगा सकते हैं।

एलोवेरा जेल

एलोवेरा जेल में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं। इसे जलने वाली जगह पर लगाने से घाव तेजी से भरने में मदद मिलती है। इसके साथ ही जले के निशान भी नहीं पड़ते हैं। इसके अलावा यह किसी भी तरह की बैक्टीरियल इंफेक्शन को होने से भी बचाता है। इसके लिए आपको बस एलोवेरा जेल को प्रभावित जगह पर लगाना है।

PunjabKesari

गाजर

जले हुए घाव को जल्दी ठीक करने में गाजर भी फायदेमंद मानी जाती है। यह जलन से राहत दिलाने के साथ निशान दूर करने में मदद करती है। इसके लिए गाजर को पीसकर यानि कद्दूकस करके प्रभावित जगह पर लगाएं।

 

कुछ दिनों तक इनमें से किसी भी नुस्खे को अपनाने से आपको फर्क महसूस होगा। मगर कहीं स्किन ज्यादा जल गई है तो बिना देरी किए डॉक्टर से इलाज करवाएं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static