प्राची देसाई का स्टनिंग वैडिंग लुक (Pix)
punjabkesari.in Saturday, Nov 12, 2016 - 01:30 PM (IST)
वेंडिग सीजन चल रहा हैं। एेसे में आपके भी किसी रिश्तेदार की शादी होगी और जहां शामिल होने के लिए आप भी किसी यूनिक और स्टाइलिश ड्रेस को कैरी करने के बारे में सोच रही होगी। शादी में क्या पहनने यह तय करना बहुत मुश्किल होता है क्योंकि हर लड़की चाहती है कि वो सबसे अलग और सुंदर दिखें। अगर आप भी इसी उलझन में है कि इस वेंडिग सीजन में क्या पहनने तो एक बार प्राची देसाई को वेंडिग लुक में जरूर देख लें।
प्राची देसाई देखने में जितनी सुंदर है उतना ही स्टाइलिश भी है। प्राची अपने आप को यूनिक और स्टाइलिश दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ती। हाल में प्राची देसाई को देखा गया जहां वो काफी हॉट दिख रही थी।
प्राची ने बहुत ही खूबसूरत पंजाबी लंहगा पहन रखा था। स्लीवलेस कुर्ती पर काफी अच्छी वर्क दिख रहा था। प्राची ने इसके साथ एक पीला लहंगा स्कर्ट और पिंक नेट दुपट्टा कैरी किया था।
वैसे उनकी जूलरी भी काफी सुंदर थी। ड्रेस के साथ-साथ उनका हेयरस्टाइल भी अच्छा था। ऑल ओवर प्राची देसाई काफी स्टाइलिश दिख रही थी। अगर आप भी चाहें तो उनका यह लुक को फॉलो करके स्टाइलिश दिख सकती है।