समर के लिए ट्रेंडिंग ऑप्शन है Co-ord Sets, वेकेशन के लिए करें  ट्राई

punjabkesari.in Friday, May 29, 2026 - 06:19 PM (IST)

समर वेकेशन में स्टाइलिश और कंफर्टेबल दिखना है, तो महिलाओं के लिए Co-ord Sets सबसे ट्रेंडिंग ऑप्शन बन चुके हैं। ये मैचिंग आउटफिट्स न सिर्फ पहनने में आसान होते हैं, बल्कि ट्रैवल और बीच वेकेशन के लिए भी परफेक्ट माने जाते हैं। इस साल हल्के फैब्रिक, ट्रॉपिकल प्रिंट्स और पेस्टल शेड्स वाले को-ऑर्ड सेट्स खूब पसंद किए जा रहे हैं।

PunjabKesari
ट्रॉपिकल प्रिंट  को-ऑर्ड सेट

ट्रॉपिकल प्रिंट्स वाले को-ऑर्ड सेट्स बीच वेकेशन और रिजॉर्ट लुक के लिए बेस्ट हैं। पाम लीफ, फ्लोरल और बीची कलर्स समर वाइब को और खूबसूरत बनाते हैं। इन्हें स्ट्रॉ हैट और सनग्लासेस के साथ स्टाइल करें।

PunjabKesari
 कॉटन और लिनेन  को-ऑर्ड सेट

गर्मी में हल्के और breathable फैब्रिक सबसे ज्यादा जरूरी होते हैं। कॉटन और लिनेन co-ord sets आपको स्टाइलिश रखने के साथ-साथ पूरे दिन कूल भी रखते हैं।

PunjabKesari

 पेस्टल और सॉफ्ट कलर  को-ऑर्ड सेट

इस समर सीजन में लैवेंडर, बेबी पिंक, लेमन येलो और पेस्टल ब्लू जैसे रंग काफी ट्रेंड में हैं। ये शेड्स फोटो-फ्रेंडली भी लगते हैं और डे आउटिंग के लिए परफेक्ट हैं।

PunjabKesari

 ओवरसाइज्ड  को-ऑर्ड सेट

ओवरसाइज्ड और रिलैक्स फिट co-ord sets एयरपोर्ट लुक के लिए काफी पसंद किए जा रहे हैं। स्नीकर्स और स्लिंग बैग के साथ ये आउटफिट्स बेहद स्टाइलिश लगते हैं।

PunjabKesari

फ्लोरल और फेमिनिन को-ऑर्ड सेट

फ्लोरल प्रिंट्स हर समर फैशन का हिस्सा रहते हैं। ये को-ऑर्ड सेट्स ब्रंच, समर पार्टी और कैजुअल आउटिंग्स के लिए शानदार लगते हैं।

PunjabKesari
श्रग स्टाइल को-ऑर्ड सेट

श्रग स्टाइल को-ऑर्ड सेट कंफर्ट और स्टाइल का सही संतुलन है, जो कैज़ुअल, ऑफिस या उत्सव के मौकों  के लिए बेहतरीन है। यह ready-to-style outfit है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static