आखिर कार सामने आ गया सच की क्यों टूटी थी पलाश मुच्छल और स्मृति मंधाना की शादी

punjabkesari.in Friday, Feb 06, 2026 - 04:21 PM (IST)

नारी डेस्क : भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना और मशहूर म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल की शादी भले ही अब टूट चुकी हो, लेकिन आज भी फैंस के मन में यही सवाल है कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि दोनों का रिश्ता शादी तक पहुंचने से पहले ही खत्म हो गया। दोनों एक समय पर इस रिश्ते को लेकर बेहद खुश नजर आते थे, ऐसे में अचानक आई इस खबर ने सभी को चौंका दिया।

23 नवंबर 2025 को होनी थी शादी

पलाश मुच्छल और स्मृति मंधाना की शादी 23 नवंबर 2025 को महाराष्ट्र के सांगली में होने वाली थी। शादी की तैयारियां भी जोरों पर थीं और दोनों परिवारों के करीबी लोग वहां पहुंच चुके थे। लेकिन ऐन मौके पर यह शादी टल गई। बताया गया कि स्मृति मंधाना के पिता की तबीयत अचानक खराब हो गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा और इसी वजह से शादी को पोस्टपोन कर दिया गया। हालांकि, बाद में यह खबर सामने आई कि शादी सिर्फ टली नहीं बल्कि पूरी तरह टूट चुकी है। इसके बाद स्मृति मंधाना ने सोशल मीडिया से शादी से जुड़ी सभी तस्वीरें और वीडियो भी हटा दिए, जिससे अटकलों को और हवा मिल गई।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by NANDISH SINGH SANDHU (@nandishsandhu)

शादी टूटने को लेकर लगे गंभीर आरोप

शादी टूटने के बाद कई तरह की वजहें सामने आने लगीं। स्मृति मंधाना के दोस्त विधान माने ने पलाश मुच्छल पर 40 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया। इसके साथ ही उन्होंने यह दावा भी किया कि शादी वाले दिन पलाश किसी दूसरी महिला के साथ पकड़े गए थे। यहां तक कहा गया कि इस घटना के बाद भारतीय महिला टीम के कुछ सदस्यों ने पलाश की पिटाई भी की थी। हालांकि, ये सभी बातें उस समय दावों और आरोपों के तौर पर ही सामने आई थीं।

यें भी पढ़ें : ड्रग्स केस में Actress गिरफ्तार, 8 लोगों के नाम आए सामने

नंदीश संधू ने बताई असली वजह

अब इस पूरे मामले पर एक्टर नंदीश संधू का बयान सामने आया है, जिसने कहानी को नया मोड़ दे दिया है। नंदीश संधू ने कहा कि वह खुद पलाश और स्मृति की शादी में शामिल होने सांगली गए थे, लेकिन वहां शादी नहीं हुई। नंदीश के मुताबिक, जो खबर सामने आ रही थी, वही सच था। स्मृति के पिता की तबीयत अचानक खराब हो गई थी, उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा और इसी वजह से शादी टाल दी गई थी। उन्होंने आगे कहा कि बाद में उन्हें पता चला कि दोनों की शादी पूरी तरह टूट गई है, जिसका उन्हें बेहद दुख हुआ। मैंने पिछले पांच-छह सालों में उनके प्यार को बहुत करीब से देखा है। वे एक-दूसरे से बेहद प्यार करते थे और वाकई एक बहुत प्यारा कपल थे।

यें भी पढ़ें : क्या इंटरकोर्स के तुरंत बाद युरिन पास करने से Pregnancy के चांस कम हो जाते हैं?

अब भी बरकरार है सस्पेंस

नंदीश संधू के बयान के बाद जहां एक तरफ पिता की तबीयत को शादी टलने की वजह बताया गया, वहीं शादी पूरी तरह टूटने की असली वजह को लेकर अब भी कई सवाल बने हुए हैं। फिलहाल पलाश मुच्छल और स्मृति मंधाना की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static