फूलगोभी-पत्तोगभी से कीड़े निकालना होगा आसान, बस अपना लें ये Easy Tricks

punjabkesari.in Tuesday, Jan 24, 2023 - 05:25 PM (IST)

हरी सब्जियों को काटते समय इनके अंदर कीड़े निकल आते हैं। इन कीड़ों के कारण सब्जियां सड़ भी जाती है या अंदर से ही खोखली हो जाती हैं। कई बार महिलाएं कीड़े होने के कारण सब्जियां काटती भी नहीं हैं। इसके अलावा सब्जियां फेंक भी देती हैं लेकिन आप कुछ आसान ट्रिक्स अपनाकर सब्जियों में मौजूद कीड़े दूर कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...

फूलगोभी से ऐसे निकालें कीड़े 

फूलगोभी या पत्तागोभी में कीड़े मौजूद होते हैं इसलिए आप इन्हें बनाने से पहले अच्छे से साफ कर लें। इसके बाद गोभी को बड़े-बड़े टुकड़ों में काट लें। एक बर्तन में पानी डालें और उसमें फूलगोभी डाल दें। अब एक चम्मच नमक डालकर कुछ देर के लिए फूलगोभी को भिगोए रहने दें। इससे पानी में कीड़े खुद ही निकल जाएंगे।

पत्तागोभी से निकालें कीड़ें 

शोध के अनुसार, पत्तागोभी में ऐसा कीड़ा मौजूद होता है जो स्वास्थ्य के लिए बहुत ही नुकसानदायक होता है यह दिमाग में पहुंचकर नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसे में आप पत्तागोभी काटते समय उसकी ऊपरी परत हटा लें। फिर इसे काटकर हल्दी वाले गुनगुने पानी में डुबाकर थोड़ी देर के लिए छोड़ दें। 15 मिनट बाद दूसरे बर्तन में निकाल कर सादे पानी से 1-2 बार साफ करें। पत्तागोभी अच्छे से साफ हो जाएगी और कीड़े, गंदगी भी निकल जाएगी। 

PunjabKesari

साग में से कैसे निकालें कीड़ें 

सर्दियों में साग खाना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। साग को काटना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। परंतु इसकी पत्तियों में छोटे-छोटे कीड़े चिपके होते हैं जो दिखाई भी नहीं देते हैं। ऐसे में आप पालक, सरसों का साग बनाने वाले हैं तो इन्हें नमक वाले पानी में डालकर रख दें। 10-15 मिनट रखने के बाद सादे पानी से धो लें। कीड़े आसानी ने निकल जाएंगे।

PunjabKesari

ब्रोकली से निकालें कीड़े 

ब्रोकली का सेवन सूप, सलाद के तौर पर कई बार किया जाता है। यह बहुत ही हैल्दी सब्जी मानी जाती है। डार्क रंग होने के कारण गोभी में कीड़े दिखाई नहीं देते। लेकिन आप इन्हें निकालने के लिए छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। हल्के गर्म पानी में डालकर ब्रोकली को 15 मिनट के लिए रख दें। तय समय के बाद ब्रोकली को सादे पानी से धो लें। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static