Kitchen Hacks: मिनटों में कटेंगे फल, इन Tricks का करें इस्तेमाल

punjabkesari.in Tuesday, Nov 01, 2022 - 04:54 PM (IST)

फल शरीर को स्वस्थ पोषक तत्व देते हैं। इसलिए एक्सपर्ट्स भी इसे खाने की सलाह देते हैं। लेकिन फलों को काटने में बहुत समय लगता है जिसके कारण बहुत से लोग इन्हें खाने में भी आनाकानी करते हैं। आजकल के व्यस्त लाइफस्टाइल में महिलाएं इसे काटने में आनाकानी करती हैं। अगर आपको भी फल काटने में समय लगता है तो इन ट्रिक्स के साथ आप काम आसान कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इन कटिंग ट्रिक्स के बारे में....

कीवी काटने का आसान तरीका 

कीवी खाने में स्वाद होने के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। लेकिन इसे छिलने में समय लगता है जिसके कारण महिलाएं इसे काटने में आनाकानी करते हैं। आप इस आसान ट्रिक के साथ कीवी को जल्दी से काट सकते हैं। 

PunjabKesari

कैसे काटें? 

. सबसे पहले एक चम्मच लें। इसके बाद कीवी को ऊपर से काट लें। 
. कीवी के बीच में से दो हिस्से कर लें। 
. चम्मच की सहायता से बीच में से इसका गूदा निकाल लें। 
. इसके अलावा आप कीवी को बीच में काटकर चाकू की मदद से भी छिलका हटा सकती हैं। 

संतरे को छिलने का आसान तरीका 

सर्दियों के मौसम में बहुत से लोग संतरा भी खाते हैं। महिलाएं लंच बॉक्स में भी कई बार इसे काटकर देती हैं। लेकिन इसे छिलते समय यह हाथ में भी चिपकता है। ऐसे में आप संतरे को काटने के लिए इस ट्रिक का इस्तेमाल कर सकती हैं। 

PunjabKesari

कैसे काटें? 

. सबसे पहले संतरे का ऊपरी और निचला भाग काट लें। 
. इसके बाद संतरे को बीच में से थोड़ा काटकर चाकू को गोल-गोल घूमा लें। 
. इस ट्रिक के साथ मिनटों में संतरा छिल जाएगा। 

पाइनएप्पल काटने का आसान तरीका 

बहुत से लोग पाइनएप्पल का जूस भी पीते हैं। लेकिन पाइनएप्पल को काटने में समय लगता है जिसके कारण महिलाएं इसे काटने में आलस करती हैं। पाइनएप्पल काटने के लिए आप इस ट्रिक का इस्तेमाल कर सकते हैं।

PunjabKesari

कैसे काटें?

. सबसे पहले पाइनएप्पल को ऊपर से नीचे तक काट लें। 
. इसके बाद इसमें अंदर की ओर चाकू डालें। 
. चाकू को गोल आकार में काटें। 
. इसके बाद पाइनएप्पल को हिलाएं और बाहर निकाल लें। 
.लेकिन आपको पाइनएप्पल काटने के लिए बड़े चाकू का इस्तेमाल करना पड़ेगा। 

मौसमी काटने का तरीका 

मौसमी काटने के लिए आप सबसे पहले तेज धार वाला चाकू लें। इसके बाद मौसमी को काट लें। पूरी मौसमी न काटें। जितना मोटा छिलका आपको चाहिए चाकू को अंदर की ओर डालें। इसके बाद बाहर की ओर से मौसमी काटें। मौसमी को गोलाई में काटें। ऊपर से नीचे की ओर। इस ट्रिक से मौसमी आसानी से जल्दी छिल जाएगी। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static