जीवन का आधारः जिस घर में होंगे ये पेड़, वहां घुस नहीं पाती बीमारियां

punjabkesari.in Friday, Jun 12, 2020 - 07:43 PM (IST)

लगभग सभी घरों में पेड़-पौधे होते हैं, घर में लगे पेड़-पौधे घर की सुंदरता तो बढ़ाते ही हैं, साथ ही यह आपके जीवन में भी खुशियां भरने का काम करते हैं। जी हां, घर में लगा आंवला, केले, नारियल और नीम का पेड़ आपके जीवन में कई तरह से महत्व रखता है। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से..

आंवले का पेड़

घर के बगीचे में आंवले का पेड़ लगाने से घर की खुशहाली बरकरार रहती है। शास्त्रों के मुताबिक जिस घर के आंगन में आंवले का पेड़ होता है, वहां के लोग कम बीमार पड़ते हैं। आंवले का पेड़ लगाते समय दिशा का ध्यान जरूर रखें, वास्तु के अनुसार आंवला घर की पूर्व दिशा में लगा होना चाहिए। इससे आपके जीवन में हमेशा खुशहाली बनी रहेगी।

nari

नारियल का पेड़

वास्तु के अनुसार जिस घर के आंगन में नारियल का पेड़ लगा होता है, वहां रहने वाले लोगों को समाज में मान-सम्मान और आदर सदैव मिलता है। इस घर के लोग जिस भी नए काम की शुरुआत करते हैं, उन्हें उस काम में  तरक्की आवश्य मिलती है।

nari

केले का पेड़

शास्त्रों के अऩुसार केले का पेड़ बच्चों के लिए काफी शुभ माना जाता है। केले के पेड़ के नीचे बैठकर पढ़ाई करने से बच्चों के ज्ञान में वृद्धि होती है। केले के नीचे बैठकर पढ़ाई करने से एकाग्रता में भी वृद्धि होती है।

नीम का पेड़

नीम का पेड़ सुख-सुविधाओं के साथ-साथ घरवालों को बुरी नजर से भी बचाने का काम करता है। आंवले के पेड़ की तरह नीम का वृक्ष भी जिस घर में होता है, वहां के लोग कम बीमार पड़ते हैं। नीम का पेड़ मन में कड़वाहट रखने वाले लोगों की आपसे दूरी बनाकर रखता है।

nari

पीपल का पौधा

यूं तो पीपल का पौधा घर में अपने आप उगना शुभ संकेत नहीं है, मगर यदि आप इसे अपने हाथ से लगाते हैं, और इसकी देखभाल करने निरंतर पूजन करते हैं, तो यह आपके लिए फलदायी सिद्ध होता है। पीपल का पेड़ घर में लगाने से जीवन में धन-दौलत की कभी कमी नहीं रहती।

nari 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Harpreet

Recommended News

Related News

static