इस पेड़ पर फल नहीं उगती हैं औरतें!

punjabkesari.in Thursday, Jan 12, 2017 - 12:35 PM (IST)

लाइफस्टाइलः आपने कई बार फलों को पेड़ से तोड़कर खाया होगा। अधिकतर लोग बचपन में अमरूद और आम पेड़ से तोड़कर खाया करते हैं लेकिन आज हम आपको एक एेसे पेड़ के बारे में बताने जा रहे है जहां आम या अमरूद नहीं बल्कि औरत उगती है। जी हां आपने सही पढ़ा। आप भी सोच रहे होगे कि औरतें कब पेड़ पर उगने लगी। थाईलैंड के हिमाफन जंगलों में एेेसे पेड़ देखे गए हैं जिनपर महिलाओं के आकार के फल लगते हैं। 

इन फलों के स्वाद के बारे में तो हमें नहीं पता लेकिन बौद्ध मान्यताओं में इनका बड़ा महत्व है। महिलाओं के आकार के इन पेड़ों को थाईलैंड में नैरीफन कहा जाता है। कहा जाता है कि यह पेड़ खुद भगवान इंद्र ने लगाए थे। कहते हैं कि इंद्र अपने परिवार के साथ यहां रहते थे। उनके बचाव के लिए इंद्र ने नैरीफन के 12 पेड़ लगाए थे, जिसपर उनकी पत्नी जैसे दिखने वाले फल लगते हैं। यह भी कहा जाता है कि इंद्र ने यह पेड़ लोगों को परेशान करने के लिए लगाए थे। 

इस फलों के बारे में लोगों के कई भम्र जुड़े हुए है। कुछ लोगों का यह भी कहना है कि जो भी इन फलों को लेकर जाता है उसकी सारी शक्तियां खत्म हो जाती है। 

Punjab Kesari