प्रोटीन से भरपूर 9 सबसे बेहतरीन सब्जियां, जो सेहत के लिए हैं Superfood
punjabkesari.in Friday, Jan 02, 2026 - 05:26 PM (IST)
नारी डेस्क : जब भी प्रोटीन की बात आती है, तो ज़्यादातर लोग अंडे, मांस या मछली के बारे में सोचते हैं। लेकिन ऐसा नहीं है कि सिर्फ नॉन-वेज खाने से ही प्रोटीन मिलता है। कई सब्जियां और दालें भी प्रोटीन से भरपूर होती हैं, जो शाकाहारी लोगों के लिए बेहतरीन विकल्प हैं। पोषण विशेषज्ञों के अनुसार, अगर सही सब्जियों को डाइट में शामिल किया जाए, तो शरीर को भरपूर प्रोटीन मिल सकता है। आइए जानते हैं ऐसी ही 9 सब्जियों के बारे में, जो प्रोटीन का अच्छा स्रोत हैं और यह भी जानें कि इन्हें कैसे खाया जाए।
एडामे (Edamame)
एडामेम यानी कच्चे सोयाबीन प्रोटीन से भरपूर होते हैं।
एक कप पके एडामेम में लगभग 18 ग्राम प्रोटीन होता है।
ये फाइबर और ओमेगा-3 फैटी एसिड से भी भरपूर होते हैं।

कैसे खाएं: उबालकर या भूनकर स्नैक की तरह खाएं।
डिप या सलाद में मिलाकर खाएं।
दालें (Lentils)
दालें शाकाहारी प्रोटीन का सबसे अच्छा स्रोत मानी जाती हैं।
एक कप पकी दाल में लगभग 18 ग्राम प्रोटीन होता है।
ये आयरन, फाइबर और बी-विटामिन से भरपूर होती हैं।
कैसे खाएं: दाल-सूप या खिचड़ी बना कर खाएं।
सलाद और सब्जियों में मिलाकर डालकर खाएं।
यें भी पढ़ें : वैज्ञानिकों ने बनाया मटर के दाने जितना ‘Mini-Brain’ जो पहले ही बता देगा दिमाग की बीमारी!
फावा बीन्स (Broad bean)
फावा बीन्स भी प्रोटीन से भरपूर फलीदार सब्जी है।
एक कप पकी फावा बीन्स में करीब 13 ग्राम प्रोटीन होता है।
कैसे खाएं: उबालकर या भूनकर खाएं।
पास्ता, सूप या डिप में बना कर खाएं।

हरी मटर
हरी मटर को अक्सर हल्की सब्जी माना जाता है, लेकिन इसमें भी अच्छा प्रोटीन होता है।
एक कप पकी हरी मटर में लगभग 8 ग्राम प्रोटीन होता है।
कैसे खाएं: सब्जी, पुलाव या पास्ता में बना कर खाएं।
हरी मटर का हम्मस बनाकर खाएं।
यें भी पढ़ें : पथरी से हैं परेशान? छुटकारा पाने के लिए डाइट में करें ये 3 छोटे बदलाव
पिंटो बीन्स (Pinto bean)
पिंटो बीन्स प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होती हैं।
एक कप पकी पिंटो बीन्स में लगभग 15 ग्राम प्रोटीन होता है।
कैसे खाएं: वेज बुरिटो या बर्गर में खाएं।
चावल के साथ मिला कर खाएं।
आर्टिचोक (Artichoke)
आर्टिचोक स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पोषक तत्वों से भरपूर होता है।
एक कप पके आर्टिचोक में करीब 5 ग्राम प्रोटीन होता है।

कैसे खाएं: सलाद में खाएं।
पास्ता या स्टफ्ड डिश के रूप में खाएं।
चना (Chickpeas)
चना प्रोटीन का बेहतरीन और आसानी से मिलने वाला स्रोत है।
एक कप पके चने में लगभग 15 ग्राम प्रोटीन होता है।
कैसे खाएं: सलाद या छोले की सब्जी।
भुने हुए चने स्नैक के रूप में खाएं।
यें भी पढ़ें : जानें सर्दियों में पैरों की उंगलियां नीली-बैंगनी क्यों पड़ती हैं!
मूंग दाल (Mung bean)
मूंग दाल हल्की होने के साथ-साथ प्रोटीन से भरपूर होती है।
एक कप पकी मूंग दाल में लगभग 14 ग्राम प्रोटीन होता है।
कैसे खाएं: मूंग दाल की सब्जी
सलाद या सूप में खाएं।
ब्रसेल्स स्प्राउट्स (Brussels Sprouts)
ब्रसेल्स स्प्राउट्स में प्रोटीन के साथ फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट भी होते हैं।
आधा कप में लगभग 2 ग्राम प्रोटीन होता है।

कैसे खाएं: हल्का भूनकर खाएं।
सलाद या साइड डिश के रूप में खाएं।
अगर आप शाकाहारी हैं या मांस का सेवन कम करना चाहते हैं, तो ये सब्जियां आपके लिए बेहतरीन विकल्प हैं। सही मात्रा में इन्हें अपनी डाइट में शामिल करके आप प्रोटीन की कमी को आसानी से पूरा कर सकते हैं और शरीर को स्वस्थ रख सकते हैं।

