Falgun Month: बात-बात पर आता है गुस्सा तो ये उपाय आपको बना देंगे कूल और स्ट्रांग

punjabkesari.in Saturday, Feb 19, 2022 - 11:12 AM (IST)

हिंदू धर्म में फाल्गुन माह का विशेष महत्व है। हिंदू पंचाग अनुसार, हर साल का आखिरी महीना माना जाता है। इसी माह में होली आने से इसे रंगों का महीना भी कहा जाता है। इसके साथ ही इस दौरान महाशिवरात्रि का पावन त्योहार आता है। ऐसे में इस पवित्र मास में देवी-देवताओं की पूजा करने से शुभफल की प्राप्ति होती है। ज्योतिष शास्त्र अनुसार, फाल्गुन माह में ही चंद्र देव का जन्म हुआ था। ऐसे में इस दौरान चंद्र देवता की पूजा करने से कुंडली में चंद्रमा की स्थिति मजबूत होती है।

अगर कमजोर हो कुंडली में चंद्रमा की स्थिति

ज्योतिषशास्त्र अनुसार, कुंडली में चंद्रमा की स्थिति कमजोर होने से जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसके कारण मानसिक शांति भंग हो सकती है। इसके साथ ही व्यक्ति को अधिक गुस्सा आने की परेशानी हो सकती है। वहीं चंद्रमा को शांति व ठंडक का देवता माना जाता है। ऐसे में आप फाल्गुन माह में कुछ उपाय करके कुंडली में चंद्रमा की स्थिति मजबूत की जा सकती है।

PunjabKesari

चंद्रमा की स्थिति कैसे बनाती है कमजोर

ज्योतिष शास्त्र अनुसार, अगर किसी की जन्मपत्रिका में चंद्रमा 6वें, 8वें या 12वें भाव में हो। इसके साथ ही चंद्रमा नीच स्थिति में और राहु-केतु अक्ष पर स्थिति हो तो उसे कमजोर कहा जाता है। इसके अलावा जिनका जन्म कृष्ण पक्ष की अष्टमी से शुक्ल पक्ष की सप्तमी के बीच हुआ हो उनकी कुंडली में भी चंद्रमा कमजोर माना जाता है।

कुंडली में चंद्रमा मजबूत करने के लिए अपनाएं ये खास उपाय

 

. पूर्णिमा की रात चंद्रमा की रोशनी में बैठे

फाल्गुन माह की पूर्णिमा को चंद्र देवता के दर्शन करने व रोशनी में बैठकर मंत्र जाप करना चाहिए। इससे कुंडली में चंद्रमा की स्थिति मजबूत होती है। ऐसे में गुस्सा शांत होकर मन प्रसन्न रहता है।

PunjabKesari

. सफेद चंदन व चीजों का दान

फाल्गुन माह में सफेद चीजों का दान करने का विशेष महत्व है। इस दौरान सफेद चंदन, शंख, चीनी, चावल, कपड़ा आदि दान करने से शुभफल की प्राप्ति होती है। इससे मानसिक शांति का एहसास होगा।

. सोमवार को करें शिव पूजा

फाल्गुन माह भगवान शिव जी पूजा करने का भी खास महत्व है। इस माह में शिव जी के व्रत व पूजा करना शुभ माना जाता है।

. शिवलिंग पर जल चढ़ाएं

फाल्गुन माह का संबंध शिवजी से माना गया है। इसलिए इस पवित्र माह में शिवलिंग पर जल जरूर चढ़ाएं।

PunjabKesari

pc: freepik


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static