घर में सकारात्मकता बढ़ाने के लिए इस दिशा में लगाए ये पौधे

punjabkesari.in Wednesday, Sep 25, 2019 - 11:03 AM (IST)

घर में सकारात्मकता ऊर्जा बनाए रखने के लिए दीवार के रंग से लेकर फर्नीचर की प्लेसमेंट का ध्यान रखा जाता है लेकिन ज्यादातर लोग पौधो व उनकी जगह पर ध्यान नही देते है। हमारे जीवन में ऐसे कई पौधे है तो जो घर में सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने में मदद करते है। इसके साथ ही उनकी रखने की जगह पर ध्यान देना चाहिए। 

आज हम आपको ऐसे ही कुछ पौधो व उनके रखने की दिशा के बारे में बताएंगें जिससे की आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। 

लगाए यह पौधे 

पौधे घर में सकारात्मक ऊर्जा के साथ डेकोरेशन का भी काम करते है। इसलिए पौधों का चयन आप बहुत सोच समझ कर करते है लेकिन अपने घर में रखे पौधों में गुलाब, गेंदा, चंपा, चमेली, मोगरा, तुलसी को जरुर शामिल करना चाहिए। यह घर में सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने में बहुत ही मदद करते हैं। 

PunjabKesari,Nari, Vastu

पूर्व व उत्तर दिशा में लगाए पौधे 

घर में इन पौधों को पूर्व व उत्तर दिशा में लगाने चाहिए। इससे घर में सकारात्मकता बनी रहती है। वहीं अगर आप घर की दक्षिण दिशा में पेड़ - पौधे लगाते है तो इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ते है। इतना ही नही अगर आप घर में सजावट के लिए पौधे लगाना चाहते है तो उत्तर या पूर्व दिशा में लगा सकते है। वहीं घर में अगर आप छोटा सा बगीचा बनाना चाहते है तो आप पूर्व, उत्तर या पश्चिम दिशा में बना सकती हैं। वहीं फूल वाले पौधे या बेल हमेशा उत्तर- पूर्व दिशा में लगानी चाहिए। 

PunjabKesari,Nari, vastu
- तुलसी के पौधे को पूर्व या उत्तर दिशा में लगाना चाहिए। वहीं पुरानी परंपरा के अनुसार घर के आंगन में तुलसी का पौधा होना चाहिए। इतना ही नही बाल गोपाल को कभी भी तुलसी के बिना भोग नही लगाना चाहिए। तुलसी के पत्तो का रोज सेवन कर उसे पानी चढ़ाना चाहिए व शाम के समय उनके पास दीपक जलाना चाहिए। 

सफाई का रखे ध्यान 

PunjabKesari,Nari, Vastu

पेड़- पौधे वातावरण को ठंडा बनाए रखने में काफी मदद करते है। घर में हरियाली की वजह से नकारात्मक सोच खत्म होती है। इसलिए जरुरी है कि खराब पेड़- पौधों को जल्द सी जल्द हटा दिया जाए। पौधों की सफाई का पूरी ध्यान रखा जाए क्योंकि पेड़ पौधों की पास की गदंगी न केवल घर में नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाती है यह आपके स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक होता है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

khushboo aggarwal

Recommended News

Related News

static