Valentine Vastu: बैडरुम की करेंगे ऐसी Decoration तो दोगुना हो जाएगा प्यार

punjabkesari.in Sunday, Feb 14, 2021 - 12:14 PM (IST)

प्यार करने वालों के लिए वेलेंटाइन डे का दिन बेहद खास होता है। जहां इस दिन कुछ कपल्स रेस्टोरेंट या ट्रैवलिंग का प्लान बनाते हैं। वहीं कुछ लोग पार्टनर के साथ घर पर ही रोमांटिक डेट प्लान करते हैं। ऐसे में अगर घर का वास्तु ठीक ना हो तो आपका यह दिन खराब हो सकता है। जी हां, वास्तु के हिसाब से कमरे में अगर चीजें गलत दिशा में रखी हो तो वह रिश्ते में तनाव बढ़ाती हैं। ऐसे में वैलेंटाइन डे के मौके पर हम आपको कुछ टिप्स देंगे, जिससे आपकी ये दिन रोमांटिक होगा। साथ ही इससे आपकी लव लाइफ में रोमांस लंबे समय तक बना रहेगा।

 

वैलेंटाइन डे वास्तु टिप्स
मोमबत्तियों से करें सजावट

अगर आप बेडरूम में डेट प्लान कर रहे हैं तो कांच या सिरेमिक पॉट में क्रिस्टल्स डालकर लाल रंग की दो मोमबत्तियां जलाएं। इससे आपकी डेट भी रोमांटिक हो जाएगी और पार्टनर से आपका प्यार भी दोगुना हो जाएगा। 

PunjabKesari, Vastu Tips Image, Valentine Decoration Image, Vastu Valentine Decor Image

क्रिस्टल बॉल्स में रखें चावल

अगर आप नहीं चाहते कि आपका यह दिन खराब हो तो एक बाउल में क्रिस्टल बॉल्स को चावल के साथ रखें। इस ज्यादा डैकोरेटिव बनाने के लिए आप इसमें कॉफी बीन्स डालें। इससे पार्टनर के साथ आपका समय खराब नहीं होगा।

PunjabKesari, Vastu Tips Image, Valentine Decoration Image, Vastu Valentine Decor Image

लाल गुलाब से करें सजावट

वास्तु के अनुसार, वैलेंटाइन डे को रोमांटिक व खुशनुमा बनाने के लिए लाल गुलाब से कमरे की सजावट करें। आप चाहे तो इसके साथ लाल हार्ट शेप्ड बैलून भी लगा सकते हैं।

PunjabKesari, Vastu Tips Image, Valentine Decoration Image, Vastu Valentine Decor Image

लाल या गुलाबी रंग से सजावट

लाल व गुलाबी रंग रोमांस को दर्शाता है। ऐसे में वैलेंटाइन डे पर बेडरूम की सजावट के इन दो रंगों का ज्यादा इस्तेमाल करें। आप चाहे तो पर्दे, कुशन व कैंडल्स भी लाल या गुलाबी रंग का लगा सकते हैं।

PunjabKesari, Vastu Tips Image, Valentine Decoration Image, Vastu Valentine Decor Image

चैण्डेलयर डैकोरेशन

बेडरूम में क्रिस्टल ग्लास के बने झाड़फानूस (Chandelier) का इस्तेमाल करें। साथ ही रिश्ते में रोमांस बढ़ाने के लिए इसमें लाल बल्ब लगाना ना भूलें।

PunjabKesari, Vastu Tips Image, Valentine Decoration Image, Vastu Valentine Decor Image

PunjabKesari, Vastu Tips Image, Valentine Decoration Image, Vastu Valentine Decor Image

दो फ्लॉवर पॉट

अपने बेडरूम को सजाने के लिए दो पॉट रखें जो पार्टनर लव सिंबल होते है। इनसें आपके लाइफ में खुशी और रोमांस बना रहेगा।

PunjabKesari, Vastu Tips Image, Valentine Decoration Image, Vastu Valentine Decor Image

लव बर्ड या मैंडरेन डक

लव बर्ड, मैंडरेन डक को 'प्यार का प्रतीक' माना जाता है इसलिए बेडरूम की सजावट के लिए इन्हें जरूर इस्तेमाल करें। इसके अलावा आप चाहें तो कमरे में राधा - कृष्ण की मूर्ति भी लगा सकते हैं।

PunjabKesari, Vastu Tips Image, Valentine Decoration Image, Vastu Valentine Decor Image


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static