अपने शौक पूरे करने के लिए लड़की ने लगाई वर्जिनिटी की बोली, फिल्म स्टार ने खरीदी 18 करोड़ में

punjabkesari.in Wednesday, Mar 12, 2025 - 02:29 PM (IST)

नारी डेस्क: हमने कपड़े, जूते, पर्स जैसी वीजें तो निलाम होते देखी है लेकिन क्या आपने कभी वर्जिनिटी की नीलामी के बारे में सुना है। यह अनोखा और हैरान कर देने वाला कदम उठाया है 22 वर्षीय लौरा ने, जिन्हाेंने  हॉलीवुड के एक मशहूर अभिनेता को 1.7 मिलियन पाउंड (करीब 18 करोड़ रुपये) में अपनी वर्जिनिटी बेच दी है। अब उन्होंने  इस कारण का खुलासा किया जिसके वजह से उन्हें इतना बड़ा कदम उठाना पड़ा। 

PunjabKesari
लौरा ने तब सनसनी फैला दी थी जब उन्होंने दिसंबर 2023 में अपनी वर्जिनिटी बेचने का फैसला किया था। इसके लिए उन्होंने एक एस्कॉर्ट एजेंसी से संपर्क किया, जिसने खरीदारों की तलाश शुरू की।  वर्जिनिटी के लिए की गई नीलामी में कई अरबपतियों, राजनीतिज्ञों और बिजनेस टाइकून ने  बोली लगाई। अंत में यह सौदा एक हॉलीवुड स्टार के साथ हुआ, जिन्होंने लौरा की वर्जिनिटी के लिए सबसे बड़ी बोली लगाई।

PunjabKesari
अपनी वर्जिनिटी खोने के एक साल बाद, और 1.6 मिलियन पाउंड अमीर होने के बाद छात्रा को इस बात का कोई पछतावा नहीं है कि उसने ऐसा कैसे किया और अमीर बने रहने की योजना बनाई है। उनका कहना है कि- कई लड़कियां अपनी वर्जिनिटी खो देती हैं और उन्हें इसके बदले कुछ भी नहीं मिलता., कम से कम मैंने अपने भविष्य को सुरक्षित किया है।  लॉरा ने खुलासा किया कि जब उन्होंने अपने माता-पिता को इस फैसले के बारे में बताया, तो पहले तो वे चौंक गए। लेकिन बाद में वे भी उनकी सोच से सहमत हुए और उनके फैसले का समर्थन किया। 

PunjabKesari

उनका मानना है कि वर्जिनिटी अब सिर्फ एक पारंपरिक मूल्य नहीं रह गई है, बल्कि इसे एक संपत्ति के रूप में देखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि अगर इस डील के बिना उनका किसी से रिश्ता होता, तो जरूरी नहीं था कि रिश्ता आगे बढ़ता। इसलिए, उन्होंने इसे ‘व्यावहारिक और समझदारी भरा फैसला’ बताया।  अब लौरा ने एक शुगर बेबी बनने और अमीर पुरुषों को पैसे कमाने के लिए अपने साथ रहने देने की योजना बनाई है, इच्छुक पुरुषों से उसकी कंपनी के लिए हर महीने 30,000 पाउंड खर्च करने की मांग की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static