भागदौड़ भरी जिंदगी से हो गए है टायर्ड तो यहां जरूर जाएं घूमने

punjabkesari.in Wednesday, Feb 13, 2019 - 05:35 PM (IST)

अगर आप अपनी रोजमर्रा की भागदौड़ भरी जिंदगी से कुछ दिनों के लिए छुट्टी लेना चाहते है और किसी शांत जगह में अपनी छुट्टियां बीताना चाहते हैं तो बिनसर आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है। बिनसर उत्तरांचल में अल्मोड़ा से लगभग 43 किलोमीटर दूर है। पहले इसे चन्द राजाओं की राजधानी कहा जाता था। अब ये वाइल्ड लाइफ सेंचुरी बन चुका है। बिनसर झांडी ढार नाम की पहाडी पर है। यहां की पहाड़ियां झांदी धार के रूप में जानी जाती हैं। बिनसर की खास बात यह है कि कोई मुख्य मार्ग इससे लगा हुआ नहीं है। इस वजह से यहां भीड़-भाड़ कम होती है और सैलानी नेचर की गोद में खेलते है।

 

शांति और नेचुरल खूबसूरती से भरपूर

जो लोग रोज की भीड़-भाड़ से थक गए हैं उन्हें यहां का सुकून भरा पल बहुत अच्छा लगता है। बिनसर लोगों की भीड़-भाड़ से परे है और यहां नेचर की खुबसूरत पर्यटकों का दिल जीत लेती है।

PunjabKesari

 

खूबसूरत नजारों से भरा बिनसर

पहाड़ों को पसंद करने वाले सैलानियों के लिए यह जगह किसी स्वर्ग से कम नहीं है। यहां घने देवदार के जंगलों के बीच से हिमालय पर्वत श्रृंखला का मनोरम दृश्‍य दिखता है। यहां की घाटियां आपकी आंखों को सुकून देंगी। बिनसर से हिमालय की केदारनाथ, चौखंबा, त्रिशूल, नंदा देवी, नंदाकोट और पंचोली चोटियों की 300 किलोमीटर लंबी कतार दिखाई देती है, जो अपने आप में अद्भुत अहसास है।

 

जंगली जानवरों के अद्भूत नजारे

बिनसर के जंगलो में तेंदुआ पाया जाता है। इसके अलावा हिरण और चीतल भी यहां आसानी से देखे जा सकते हैं। यहां 200 से भी ज्यादा तरह के पक्षी पाए जाते है।PunjabKesari
 

यहां पर्यटकों को कई बार उत्तराखंड की राज्यपक्षी मोनाल भी दिख जाती है।

PunjabKesari

दिल्ली से बिनसर की दूरी

दिल्ली से बिनसर की दूरी तरकीबन 390 किमी है। सबसे नजदीकी हवाई अड्डा पंतनगर है। यह बिनसर से लगभग 152 किमी की दूरी पर स्थित है। काठगोदाम रेलवे स्टेशन बिनसर से सबसे निकटतम है जिसकी दूरी 120 किमी है। इसके अलावा बिनसर के लिए नैनीताल, हल्द्वानी और अल्मोड़ा से नियमित रुप से बसें मिल जाती है।

 

घुमने के लिए सही वक्त

वैसे तो ये जगह साल के किसी भी समय घूमी जा सकती है लेकिन सैलानी, अक्टूबर से मार्च के महीनों में ये जगह घूमना ज्यादा पसंद करते हैं।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static