Beauty Secrets : होंठों से पड़े लिपस्टिक के दाग हटाने के लिए ट्राई करें ये नुस्खे

punjabkesari.in Monday, Jun 14, 2021 - 11:15 AM (IST)

लड़कियों को लिपस्टिक लगाने का अलग ही क्रेज होता होता है। इससे चेहरे की खूबसूरती निखर कर आती है। वहीं आजकल लिक्विड और मैट लिपस्टिक का ट्रेंड चल रहा है। गर्मियों में इन लिपस्टिक को लगाने से होंठ सुंदर लगने के साथ कंफर्टेबल महसूस होता है। मगर अक्सर इन लिपस्टिक के दाग होंठों पर लग जाते हैं। इसे हटाना थोड़ा मुश्किलभरा काम होता है। साथ ही इसके कारण होंठ काले व सूखे पड़ने लगते हैं। मगर आप कुछ घरेलू चीजों को अपनाकर अपनी इस परेशानी से बच सकती है। चलिए जानते हैं कुछ घरेलू उपायों के बारे में...

तेल लगाना बेस्ट ऑप्शन

चेहरे के मेकअप की तरह होंठों पर पड़े लिक्विड लिपस्टिक के दाग़ हटाने के लिए तेल यूज भी कर सकती हैं। इससे होंठों पर पड़े जिद्दी दाग साफ होकर इनमें नमी आएगी। ऐसे में होंठ साफ, मुलायम व गुलाबी नजर आएंगे। इसके लिए नारियल, जैतून आदि तेल को कॉटन पर लगा कर होंठों की मसाज करें। फिर कुछ सेकेंड तक होंठों पर लगा रहने दें। बाद में इससे होंठों को साफ करें।

PunjabKesari

गुनगुने पानी करें इस्तेमाल

होंठों पर पड़े लिक्विड लिपस्टिक के दाग़ हटाने के लिए आप गुनगुना पानी यूज कर सकती हैं। इसके लिए पानी में कॉटन बॉल डुबोकर होंठों पर हल्के से रगड़ें। फिर इसे कुछ देर होंठों पर लगा रहने दें। बाद में होंठों से साफ करके लिप बाम या पैट्रोलियम जैली लगाएं। 

कोल्ड क्रीम लगाना सही

आप होंठों पर कोल्ड क्रीम लगाकर भी इस समस्या से छुटकारा पा सकती है। इसके लिए होंठों पर थोड़ी सी कोल्ड क्रीम लगाकर मसाज करें। फिर इसे थोड़ी देर लगा रहने दें। बाद में टिशू पेपर या कॉटन से इसे साफ कर लें। दरअसल, क्रीम ऑयल बेस्ड होती है। ऐसे में यह आसानी से लिक्विड लिपस्टिक के दाग़ साफ कर सकता है। इससे होंठों पर पड़े निशान दूर होकर इनमें नमी आएगी।  ​‌‌ 

PunjabKesari

टूथब्रश आएगा काम

आप होंठों से लिपस्टिक के जिद्दी दाग हटाने के लिए टूथब्रश इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए होंठों पर थोड़ी सी पैट्रोलियम जैली या लिप बाम लगाएं। फिर टूथब्रश को हल्के हाथों से होंठों पर स्क्रब करें। ज्यादा जोर से ब्रश ना रगड़ें। असल में, होंठों की त्वचा बेहद नाजुक होती है।‌‌‌ ऐसे में इसपर टूथब्रश रगड़ने डेड स्किन सेल्स साफ होंगे।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static