मछली खाते समय गले में फंस जाएं कांटा तो बिना देरी किए करें ये काम

punjabkesari.in Thursday, Sep 02, 2021 - 05:46 PM (IST)

नॉन वेजिटेरियन लोगों को मछली खाने भी बेहद पसंद होता है। इसके सेवन से आंखों की रोशनी बढ़ती है। डायबिटीज व कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल रहता है। इसके अलावा तनाव कम होकर दिमाग तेज होता है। ऐसे में शारीरिक व मानसिक विकास के लिए मछली का सेवन करना बेस्ट ऑप्शन है। मगर अक्सर मछली खाते दौरान गले में कांटा फंसने की परेशानी होती है। इससे गले में दर्द होने के साथ घबराहट महसूस होती है। मगर हेल्थ एक्सपर्टस के अनुसार आप कुछ घरेलू उपायों की मदद से इससे छुटकारा पा सकती है। चलिए जानते हैं इसके बारे में...

गले में कांटा फंसने पर दर्द होने की परेशानी

मछली खाने के दौरान कांटा गले में फंसने पर दर्द होना स्वाभाविक है। इसके अलावा इससे गले में जलन व इरिटेशन भी महसूस होती है। अक्सर कई बार कांटा पेट में पहुंच जाने पर भी गले में फंसा महसूस होता है। ऐसे में दर्द तब होता है जब कांटा गले को नुकसान पहुंचाकर पेट में पहुंचता है।

ऐसे नहीं पहुंचाता नुकसान

आमतौर पर मछली खाने के दौरान कांटा गले में ऊपरी हिस्से में फंस जाता है। फिर खांसी करने से यह ढीला हो कर निकल जाता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, यह खांसी करने से मुंह से बाहर निकलता है या फिर पेट में पहुंच जाता है। साथ ही पेट में जाने पर भी कांटा शरीर को किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है।

PunjabKesari

मछली का कांटा गले में फंसने पर करें ये उपाय


केला खाएं

गले में मछली का कांटा फंस जाने पर तुरंत केला खाएं। इस दौरान इस ही बार में केले का बड़ा टुकड़ा मुंह में डालकर बिना चबाए निगलने का प्रयास करें। इससे कांटा के साथ चिपककर पेट में पहुंच जाएगा।

PunjabKesari

रोटी या चावल खाएं

अगर घर में केला नहीं है तो रोटी का एक बड़ा टुकड़ा या अधिक मात्रा में चावल मुंह में डालकर बिना चबाए निगल लें। ऐसा करने से भी कांटा गले से हटकर पेट में जा सकता है।

कोल्ड ड्रिंक पीएं

अक्सर इस दौरान कुछ खाने का मन नहीं करता है। ऐसी स्थिति में आप कोल्ड ड्रिंक पी सकती है। इससे भी कांटा निकलने में मदद मिलती है।

सोडा, सिरका या अरंडी का तेल पीएं

अगर आप सोडा, सिरका या अरंडी का तेल पी सकती है तो थोड़ी मात्रा में इसका सेवन करें। यह कांटे की पकड़ को कमजोर करके उसे पेट में पहुंचाने में मदद करेगा। इसके अलावा आप इसे पीकर कुल्ला करके भी बाहर निकालने की कोशिश कर सकती है।

PunjabKesari

शांत रहिए

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, अक्सर मछली का कांटा गले में फंस जाने पर वह अपने आप ही ढीला पड़कर पेट में चला जाता है। ऐसे में इस दौरान घबराने की जगह पर शांत रहिए। साथ ही इस बात का ध्यान रखें कि यह सोने से पहले गले से निकल चुका हो।

इस समय पड़ सकती है डॉक्टर के पास जाने की जरूरत

मछली का कांटा गले में फंस जाने पर अगर सांस लेने में समस्या आए तो तुरंत डॉक्टर के पास जाएं। कांटा गले की जगह पर खाने की नली में फंसने का खतरा हो सकता है। ऐसे में गंभीर समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा कांटा गले से निकल जाने पर भी असहनीय दर्द महसूस हो तो बिना देरी लगाए डॉक्टर से संपर्क करें।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static