Smart tips: असली या नकली यू करें अंडों की पहचान

punjabkesari.in Wednesday, Jul 31, 2019 - 04:23 PM (IST)

अंडों को प्रोटीन का सबसे अच्छा स्त्रोत माना जाता है। बच्चों की हेल्थ को ध्यान में रखते हुए उन्हें अंडे खाने के लिए दिए जाते है, वहीं अधिकांश लोग सेहत व बॉडी बनाने के लिए इन्हें अपनी डाइट में शामिल करते है। लोगों में लगातार अंडों की बढ़ती हुई डिमांड के कारण मार्किट में नकली अंडे आम तौर पर पाए जाते है। जिस कारण असली व नकली अंडों में पहचान कर पाना थोड़ा मुश्किल होता है। आज हम आपको सही अंडों की पहचान करने के तरीके के बारे में बताएंगे। आप इन तरीकों को अपना कर आसानी कर असली व नकली अंडों की पहचान कर सकते हैं। 

 अंडो की चमक 

असली अंडे कभी भी ज्यादा चमकदार नही होते है। सहीं और गलत अंडे पहचाने का यह सबसे आसान तरीका है। अगर अंडे ज्यादा उजले या चमकदान नजर आएं तो समझ ले कि वह नकली हैं। 

PunjabKesari,Egg, Nari

स्मूद व समतल सतह 

अंडो को पहचानने के लिए अंगुली से उन्हें छुएं, असली अंडों की ऊपरी परत स्मूद व समतल होती है। वहीं नकली अंडों की ऊपरी परत रूखी होती है। 

आवाज से पहचाने

अंडों को पास में लेकर हिलाएं, अगर अंडों के अंदर से किसी भी तरह की आवाज नही आ रही है तो वह असली है। हिलाने पर अंडे आवाज कर रहे है तो समझ ले की वह नकली अंडे है। 

योग होता है अलग

योग यानि पीला भाग। अंड़ों को तोड़ते है तो असली अंडों में योग अलग होता है। वहीं नकली अंडे को तोड़ने पर पीला भाग व सफेद भाग आपस में मिक्स होता है। 

PunjabKesari,Egg, Nari
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

khushboo aggarwal

Recommended News

Related News

static