चल रहा है बुरा समय तो आजमाएं ये अचूक उपाय, जल्द मिलेगी दुखों से मुक्ति

punjabkesari.in Monday, May 17, 2021 - 12:11 PM (IST)

जीवन में अच्छा व बुरा समय आता ही रहता है। ऐसे में व्यक्ति को हर हालात का सामना करना करना पड़ना है। मगर कई बार वक्त खत्म होने का नाम ही नहीं लेता है। इसके कारण जीवन में बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में अगर आप भी ऐसी कई समस्याओं से घिरे हुए है तो आप ज्योतिष व वास्तु शास्त्र में बताए कुछ उपायों को कर सकती है। तो चलिए आज हम आपको कुछ उपाय बताते हैं, मान्यता है कि इन्हें करने से जीवन की समस्याएं दूर होकर सुख-समृद्धि व खुशहाली का आगमन होता है। 

महालक्ष्मी का व्रत रखना शुभ

बेरोजगार व आर्थिक परेशानी से जूझ रहे लोग शुक्रवार को महालक्ष्मी व्रत रखें।‌ साथ ही श्री कनक धारा स्त्रोत का पाठ करें। इससे पैसों संबंधी समस्याएं दूर होकर आय के नए स्त्रोत मिलेंगे।

PunjabKesari

भगवान विष्णु की पूजा करें

गुरुवार के दिन श्रीहरि की पूजा करके विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। इससे जीवन में अन्न व धन से जुड़ी परेशानियां दूर होगी।

तुलसी की पूजा से बनेंगे बिगड़े काम

रविवार का दिन छोड़ कर शेष बाकी दिनों में तुलसी मां को जल चढ़ाएं। साथ ही सुबह-शाम तुलसी के आगे देसी घी का दीपक जलाएं। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा।‌ ऐसे में परेशानियां दूर होकर सुख-समृद्धि, खुशहाली का वास होगा।

PunjabKesari

प्रदोष व्रत देगा शुभ फल

प्रदोष व्रत भगवान शिव को समर्पित है। ऐसे में इस व्रत को रखने व शिव तांडव स्त्रोत का पाठ करने से जीवन की समस्याओं से छुटकारा मिलता है। साथ ही तरक्की के रास्ते खुलते ही।

सूर्य देवता की पूजा

जीवन की समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए रोजाना सूर्य देव को जल चढ़ाएं। साथ ही भगवान सूर्य देव के दिन यानी हर रविवार आदित्य ह्रदय स्त्रोत का पाठ करें। ऐसा करने से बुरे दिनों से जल्द ही छुटकारा मिलेगा। 

PunjabKesari

पीपल की सेवा करना शुभ

पीपल पेड़ पर जल चढ़ाकर पूजा करें। साथ ही अश्वत्थ स्त्रोत का पाठ करें। इससे बुरा समय जल्दी ही दूर होगा। साथ ही सेहत ठीक रहेगी। ऐसे में गंभीर बीमारियों की चपेट में आने से बचाव रहेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static