गर्मी बढ़ते ही फटने लगे हैं होंठ तो अपनाएं ये नेचुरल टिप्स

punjabkesari.in Sunday, Apr 10, 2022 - 05:04 PM (IST)

मौसम बदलने का असर सेहत के साथ-साथ स्किन पर भी पड़ता है। वहीं होंठ फटने की समस्या सर्दियों में होना आम है। मगर कई लड़कियों को गर्मियों में भी होंठ फटने व सूखने की समस्या सताती है। कई बार तो लिप्स में जलन व खून निकलने की परेशानी भी होती है। इसके पीछे का कारण डिहाइड्रेशन हो सकता है। इसके लिए दिनभर में 7-8 गिलास पानी पीने की जरूरत होती है। इसके अलावा आज हम आपको कुछ देसी उपाय बताते है, जिसकी मदद से आप पिंक और सॉफ्ट लिप्स पा सकती हैं। चलिए जानते हैं कुछ घरेलू नुस्खे...

खीरा

खीरे में करीब 90 प्रतिशत पानी होता है। इसका सेवन करने से गर्मियों में लू के खतरे से बचाव रहता है। वहीं इसका रस होंठों पर लगाने से लिप्स मुलायम और गुलाबी होते हैं। इसके लिए खीरे के रस में कॉटन बॉल डुबोकर होंठों पर हल्के से लगाएं। इसे 10-15 मिनट तक लगा रहने दें। बाद में ताजे पानी या गीले कपड़े से साफ कर लें।

PunjabKesari

नारियल तेल

लड़कियां स्किन केयर में खासतौर पर नारियल तेल इस्तेमाल करती है। यह नेचुरल क्लींजर की तरह काम करता है। इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण व फैटी एसिड स्किन को हाइड्रेड करने में मदद करते हैं। इससे फटे होंठ गहराई से रिपेयर होकर मुलायम व पिंक नजर आते हैं। इसके लिए दिन में 3-4 बार होंठों की नारियल तेल से मसाज करें।

ग्रीन टी बैग

अक्सर लोग ग्रीन टी बैग यूज करके फेंक देते हैं। मगर आप इससे अपने होंठों की खूबसूरती बढ़ा सकते हैं। जी हां, ग्रीन टी बैग होंठों का कालापन, ड्राईनेस के कारण होने वाली जलन को शांत कर सकता है। इसके लिए गर्म पानी में थोड़ी देर ग्रीन टी बैग रखें। उसके बाद उसे 2-3 मिनट तक होंठों पर रखें या मसाज करें।

शहद

शहद पोषक तत्वों, एंटी-बैक्टीरियल व आयुर्वेदिक गुणों से भरपूर होता है। इससे होंठों की स्किन गहराई से रिपेयर होती है। इसतरह होंठों का फटना, सूखना बंद होकर ये मुलायम व गुलाबी नजर आते हैं। इसके लिए थोड़ा सा शहद लेकर उसे होंठों पर लगाकर मसाज करें। फिर 5-10 मिनट तक इसे लगा रहने दें। बाद में गुनगुने या ताजे पानी से धो लें।

PunjabKesari

पेट्रोलियम जेली

अगर आप होंठों के फटने, कालेपन, सूखने आदि समस्या से परेशान हैं तो सोने से पहले पेट्रोलियम जेली लगाएं। इससे रातभर आपके होंठों की स्किन रिपेयर होगी। इसतरह आपके लिप्स पिंक और सॉफ्ट नजर आएंगे।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static