बच्चा नहीं लेता पढ़ाई में रूचि, अपनाएं ये टिप्स!

punjabkesari.in Tuesday, Dec 06, 2016 - 01:25 PM (IST)

हम अक्सर देखते हैं कि आजकल के बच्चे पढ़ाई से ज्यादा टीवी देखने में ध्यान देते हैं। एेसे में माता-पिता को उनकी पढ़ाई की बहुत चिंता रहती है। अगर बचपन से ही बच्चे के मन में पढ़ाई के प्रति रूचि पैदा की जाएं तो आगे बढकर कोई भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता। अगर आपका बच्चा पढ़ाई से मन चुराता है तो नीचे दिए ट्रिक्स अपनाएं। 

1. बच्चे में पढ़ने की आदत डालने के लिए सबसे जरूरी है उन्हें अनुशासन सिखाना। बच्चों को किसी लाइब्रेरी में लेकर जाएं, जिससे वह पढ़ना सिखेगा। वहां का माहौल उसे पढ़ने के लिए प्रेरित करेगा। 

2. उनकी उम्र के हिसाब से उन्हें नई-नई किताबें लेकर दें जैसे जानवरों की कहानी। बच्चे की रूचि के मुताबिक उनको किताबे दिलाएं, जिससे उनका पढ़ाई की तरफ ध्यान जाएं। 

3. आस-पास पढ़ने वाला माहौल बनाएं। बच्चे को गिफ्ट में किताबें दें जिससे बच्चे को पढ़ना एक जरूरी काम लगेगा। 

4. उन्हें किसी फंक्शन में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित करें। इससे बच्चा पढ़ाई की तरफ ज्यादा ध्यान देगा।

5. कई बार बच्चे किताबों में लिखी भारी-भरकम शब्दावली से डर जाते हैं इसलिए बच्चों को एेसी किताबें दे जिनमें तस्वीरें हों। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static