किचन का कोना-कोना हो जाएगा नया, इस तरह चमकाएं अपनी रसोई

punjabkesari.in Monday, Apr 01, 2024 - 04:39 PM (IST)

किचन घर की ऐसी जगह होती है जहां महिलाओं का सबसे ज्यादा समय गुजरता है। जहां पर रोज खाना बनने के कारण यह बहुत गंदी होने लगती है। खाने के दाग पड़ने से किचन टाइल्स, गैस, कैबिनेट्स ऐसी हो जाती हैं जैसे कभी साफ नहीं हुई हों। ऐसे में यदि इन्हें समय पर साफ न किया जाए तो यह दाग और भी गहरे हो जाते हैं। कुछ कोने तो किचन के महिलाएं रोज चमका लेती हैं लेकिन कुछ जगहें ऐसी होती हैं जिन्हें रोज-रोज साफ करना थोड़ा मुश्किल होता है। ऐसे में आज आपको कुछ ऐसे हैक्स बताते हैं जिनके जरिए आप रसोई का कोना-कोना आसानी से साफ कर सकती हैं। आइए जानते हैं। 

किचन कैबिनेट्स

किचन कैबिनेट्स भी बहुत जल्दी गंदी हो जाती है ऐसे में आप उन्हें चमकाने के लिए पहले अच्छी तरह से साफ कर लें। फिर स्क्रब की मदद के साथ इसे हल्के हाथों से रगड़ें। इसके बाद कपड़े से कैबिनेट्स साफ कर दें। डिब्बे रखते हुए आप यह ध्यान रखें कि इन्हें थोड़ी अच्छी तरह से रखें नहीं तो कैबिनेट फिर से गंदी हो सकती है।   

PunjabKesari

सिलेंडर के आस-पास की जगह 

घरों में सिलेंडर रखने की भी एक अलग ही जगह होती है लेकिन यह कोना रोज-रोज साफ नहीं हो पाता जिसके कारण इसमें मकड़ी का जाल लगने लगता है। वहीं सिलेंडर की छाप पड़ने के कारण फर्श भी गंदा हो जाता है। ऐसे में इसे साफ करने के लिए पहले सिलेंडर की पाइप को हटाकर अलग रखें। फिर झाड़ू की मदद से सारा कूड़ा निकाल लें। यदि सिलेंडर की दाग फर्श पर लगे हैं तो सिरका पर पोछा लगाएं। इससे बदबू और दाग दोनों ही साफ हो जाएंगे। सिलेंडर की जगह साफ करने के बाद जब यह जगह अच्छे से सूख जाए तो ही सिलेंडर वहां पर रखें। 

गैस बर्नर 

गैस बर्नर साफ करना भी आसान नहीं होता। गैस तो महिलाएं रोज साफ कर लेती हैं लेकिन बर्नर साफ करना भूल जाती हैं ऐसे में इसे साफ करने के लिए आप डिश सोप इस्तेमाल कर सकते हैं। सबसे पहले गैस के नीचे और आस-पास की जगह को कपड़े के साथ साफ कर लें। फिर बर्नर को निकालकर कुछ देर के लिए पानी में डुबोएं। उसके छेदों में टूथपिक लगाएं। यह आसानी से साफ हो जाएंगे। बर्नर को सुखाने के बाद ही उसकी जगह पर लगाएं। 

PunjabKesari

बर्तन वाला रैक 

बर्तन तो रोज साफ होते हैं लेकिन रैक साफ करने में महिलाओं को समय लगता है। ऐसे में इसे साफ करने के लिए पहले सारे बर्तन निकाल लें। फिर  उसमें बेकिंग सोडा और नींबू का घोल बनाकर मिश्रण बनाएं। इस मिश्रण को रैक के आस-पास वाली जगह पर स्क्रब या फिर कपड़े से साफ करें। जब रैक अच्छी तरह से सूख जाए तो फिर वहां बर्तन लगाएं। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static