पब्लिक प्लेस में Periods के दौरान बढ़ जाता है इंफेक्शन का खतरा, वर्किंग वुमन ऐसे रखें हाइजीन का ख्याल

punjabkesari.in Sunday, Feb 26, 2023 - 01:59 PM (IST)

पीरियड्स हर उम्र की लड़की और महिलाओं के लिए मुश्किल होता है। खासकर पेट में होने वाली ऐंठन और प्राइवेट पार्टस में बैक्टीरिया के कारण होने वाले संक्रमण से गंभीर स्वास्थय संबंधित बीमारियां हो सकता है। इतना ही नहीं इस समय रेसिज जैसी समस्या भी हो सकती है। पीरियड्स में जब सफाई की बात आती है तो प्राइवेट पार्ट्स की सफाई बनाए रखना बहुत ज्यादा जरुरी हो जाता है, क्योंकि वे शरीर की प्राकृतिक कार्यप्रणाली को नियंत्रित करने में मदद करता है। ये सभी समस्याएं पीरियड्स में स्वच्छता और जरुरी चीजों के महत्व की ओर इशारा करते हैं, जिन्हें हर महिला को अपनी लाइफस्टाइल में जरुरी शामिल करना चाहिए।

मेंस्टुअल हाइजीन के लिए कैरी करें ये चीजें

डिस्पोजेबल टॉयलेट सीट कवर

पीरियड्स कै दौरन यूटीई (UTI) जैसी संक्रमण की संभावना ज्यादा बढ़ जाती है। ऐसे में आप डिस्पोजल टॉयलेट सीट कवरिंग का उपयोग खुद की सुरक्षा के लिए जरुर करें। ये कवर वाटरप्रूफ होता है जो टॉयलेट सीट की सतह पर संक्रमण फैलने की संभावना को खत्म करता है, साथ ही सीट पर खून के धब्बे को भी लगने से बचाता है।

PunjabKesari

वेट वाइप्स

पीरियड्स कै दौरान अक्सर प्राइवेट पार्ट में पसीना और नमी होने की समस्या हो जाती है। वैसे तो ये समस्या आम है, लेकिन अपने प्राइवेट पार्ट में इंफेक्शन होना या किसी तरह के इंफेक्शन से बचने के लिए ड्राई रखने की जरूरत होती है। ऐसे में आप अपने साथ वेट वाइप्स रखें। इससे पीरियड्स के दौरान होने वाली नमी और पसीने से आप छुटकारा पा सकती हैं।

टॉयलेट सीट सैनिटाइजर स्प्रे

पीरियड के दौरान इंफेक्शन होने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में आपको अपनी ज्यादा केयर करने की जरुरत है। लेकिन ऑफिस में या किसी पब्लिक प्लेस में खुद को सुरक्षित रख पाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। पब्लिक टॉयलेट यूज करने से आपको यूरीन इंफेक्शन, प्राइवेट पार्ट में रैसेज जैसी समस्या बढ़ सकती है। इसलिए पब्लिक टॉयलेट यूज करने से पहले आप टॉयलेट सीट पर सैनिटाइजर जरुर स्प्रे कर लें। आपको टॉयलेट सीट सेनिटाइजर आसान से बाजार में मिल जाएगी।

PunjabKesari

पैंटी लाइनर

पैंटी लाइनर यानि पैड पीरियड्स में महिलाओं के लिए एक सुरक्षा कवज के रुप में काम करते हैं। पीरियड्स फ्लो में आपको कपड़ों पर लगाने वाले दाग-धब्बों से आपको बचाने में पैड काफी मददगार होता है। आप इसे अपने ऑफिस बैग में कैरी करें। खासकर वर्किंग वुमन या फिर कॉलेज गर्ल्स। पीरियड एक ऐसी चीज जो कभी-कभी ,समय से पहले भी आ जाती हैं। ऐसे में इमरजेंसी के लिए आप अपने साथ एक पैड जरुर कैरी करें और समय-समय पर अपना पैड बदलती रहें।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Charanjeet Kaur

Recommended News

Related News

static