डरता है आपका बच्चा तो Parents इन तरीकों से दूर करें मन का डर

punjabkesari.in Saturday, Jan 21, 2023 - 02:54 PM (IST)

हर पेरेंट्स चाहते हैं कि बच्चे की परवरिश अच्छे से हो उन्हें किसी भी चीज की कमी न रह पाए। हर बच्चे की मानसिक स्थिति अलग-अलग होती है। कई बच्चे डरपोक होते हैं तो कुछ कई चीजों से बिल्कुल भी नहीं डरते। कई बार बच्चे टीवी पर कोई होरर फिल्म, भूत, कीड़े और छोटी सी चोट लगने से भी डर जाते हैं। ऐसे में अगर समय पर बच्चे का डर दूर न किया जाए तो इस समस्या के कारण बच्चे उम्र भर परेशान रह सकते हैं। पेरेंट्स को बच्चे के डर को समझने और उसे दूर करने का भी प्रयास करना चाहिए। तो चलिए आपको बताते हैं कि कैसे आप बच्चे के मन से डर दूर कर सकते हैं। 

वजह को समझें 

बच्चा किस बात से डर रहा है पहले इस बात को समझने का प्रयास करें। बच्चों को अक्सकर अंधेरे, भूत, बाहरी व्यक्तियों और कुत्ते व अन्य  जानवरों से भी डर लग सकता है। ऐसा तभी होता है अगर बच्चे ने इन चीजों के बारे में कुछ गलत सुना हो या देखा हो। कई बार तो बातें सच नहीं होती है। यदि आप बच्चे के  डर को पहचान जाएंगे तो उसका डर दूर कनरे में भी आपको आसानी होगी। 

PunjabKesari

न बनाएं मजाक 

अगर बच्चा किसी चीज से डर रहा है तो उसका मजाक न बनाएं। इससे बच्चे के मन में निराशा हो सकती है। इसके अलावा बच्चे में आत्मविश्वास की भी कमी हो सकती है। ऐसे में आप बच्चे की किसी भी बात का जमका न बनाएं। 

किसी भी तरह का न डालें दबाव 

बच्चा किस चीज से डर रहा है उसे बार-बार किसी भी चीज को करने के लिए दबाव न डालें। यदि आपका बच्चा अंधेरे से डरता है तो उसे बार-बार अंधेरे में जाने के लिए न कहें। बच्चे का डर दूर होने में समय लगेगा। इसके लिए आप उसे पर्याप्त समय दें। किसी भी बात को बार-बार कहने से बच्चे पर दबाव पड़ता है और उसके मन में तनाव भी बढ़ सकता है। 

PunjabKesari

न दिखाएं डरवाने चित्र 

बच्चे को मोबाइल या टीवी पर कोई भी भूत वाला कैरेक्टर न दिखाएं। बच्चा जो भी वीडियो देखता है उसे सच मानने लगता है। कई बार बच्चे को यह भी लगने लगता है कि यह चीजें उनके जीवन में भी आ सकती है। इसलिए वह उन चीजों से डरने लगता है। 

समझाएं काल्पनिक और सच्चाई में अंतर 

बच्चे कई बार अपने मन में काल्पनिक चीजों का डर बिठा लेते हैं। ऐसे में आप बच्चे को समझने का प्रयास करें। धीरे-धीरे उसके मन से डर निकालें। बच्चे के साथ समय बिताएं, जब बच्चा खुश हो तो उसे बताएं कि जिस चीज से वह डरता है वह सिर्फ काल्पनिक है। इसके साथ उसे सच्चाई से भी अवगत करवाएं।

PunjabKesari


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static