अपने छोटे कान्हा को सजाएं ऐसे, देखने वालों की नहीं हटेगी नजर

punjabkesari.in Wednesday, Aug 17, 2022 - 03:20 PM (IST)

जन्माष्टमी का त्योहार बड़ों से लेकर बच्चे सभी के लिए बहुत ही खास होता है। लड्डू गोपाल का यह पर्व हर किसी में खुशियां भर देता है। इस साल जन्माष्टमी 18 अगस्त यानी की कल मनाई जाएगी। इस दिन घरों और मंदिरों में भी छोटे-छोटे बच्चे बाल कान्हा के रुप में दिखाई देते हैं।अगर आप भी बच्चे को कान्हा बनाना चाहते हैं तो यहां से आइडिया ले सकते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि कैसे आप बच्चों को सजा सकते हैं...

पहनाएं कुर्ता और धोती 

आप बच्चे को कान्हा बनाना चाहते हैं तो पहले उनके लिए उनके लिए धोती और कुर्ता ले आएं। आप यह दोनों चीजें घर पर भी उनके लिए बना सकते हैं। जन्माष्टमी के दिन आप पीली या फिर संतरी रंग की धोती बच्चों के लिए चुन सकते हैं। 

PunjabKesari

सजाएं मोर पंख

छोटे कान्हा को कपड़े डालने के बाद आप उनके माथे पर मैचिंग रंग का मुकुट डालें। मुकुट पहनाने के बाद आप बच्चे के मोर पंख लगाएं। 

PunjabKesari

माला और बांसुरी से सजाएं छोटे कान्हा जी 

भगवान श्रीकृष्ण का श्रंगार बिना बांसुरी के अधूरा होता है। आप बच्चे को बांसुरी भी जरुर दें। इसके अलावा आप उनके गले में छोटी सी सफेद मोतियों से बनी माला डालें। 

PunjabKesari

मेकअप से करें लुक कंप्लीट

अपने छोटे से कान्हा को सजाने के बाद उनका मेकअप करना न भूलें। उनका मेकअप करने के लिए आप सबसे पहले बेबी मॉइश्चराइजर लगाएं। बच्चों की त्वचा बहुत ही सेंसिटिव होती है। इसलिए आप मॉइश्चराइजर जरुर लगाएं। इसके अलावा आप उनके चेहरे पर फाउंडेशन लगाएं। गालों पर आप पिंक ब्लशर लगाएं। आंखों का मेकअप करने के लिए आप मोटा आईलाइनर और आईशैडो लगाएं। उनके होंंठों पर आप हल्की से रेड लिपस्टिक लगा सकते हैं। माथे पर कुमकुम टीका लगाएं। इन सारी बातों को ध्यान रखकर आप बच्चों का मेकअप करें। 

PunjabKesari
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static