फ्रिज की गंदी बदबू से हैं परेशान तो इन Cleaning टिप्स के साथ करें दूर

punjabkesari.in Saturday, Feb 25, 2023 - 01:32 PM (IST)

फ्रिज भी रसोई की चीजों का अहम हिस्सा है। टेस्टी और लजीज पकवानों को स्टोर करने के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है लेकिन ज्यादा दिनों तक इसमें सब्जियां पड़ी रहने के कारण फ्रिज में गंदी बदबू आने लगती है जिसके चलते इसमें से कोई चीज निकालना मुश्किल हो  जाता है। ऐसे में आप कुछ आसान हैक्स के साथ फ्रिज को साफ करके उसकी गंदी बदबू दूर कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...

साफ करने से पहले करें डी फ्रॉस्ट 

फ्रिज साफ करने से पहले इसे डिफ्रॉस्ट कर लें। इससे फ्रिज में जमी हुई सारी बर्फ निकल जाएगी। इसके अलावा आप इसे ऐसी जगह पर रखें जहां पर पानी आसानी से निकल सके। इस तरीके से फ्रिज से निकलने वाला पानी घर में नहीं फैलेगा। 

PunjabKesari

सामान निकाल दें बाहर 

इसके अलावा साफ करने से पहले फ्रिज में मौजूद सारा सामान बाहर निकालकर रखें। इसके बाद स्विच बंद करके स्विच बॉर्ड में से प्लग भी निकाल लें। इस तरीके से आपको करंट लगने का खतरा नहीं रहेगा। 

सिरके से साफ करें हैंडल 

फ्रिज का गंदा हैंडल साफ करने के लिए आप सिरके का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए लिक्विड डिशवॉशर को सफेद सिरके में मिलाएं। दोनों चीजों को मिक्स करें और फिर इससे हैंड्ल साफ कर लें। 

PunjabKesari

इस तरीके से करें बदबू दूर 

अगर फ्रिज में गंदी बदबू आ रही है तो आप बेकिंग सोडा और नींबू के रस का इस्तेमाल कर सकते हैं। बेकिंग सोडा में नींबू का रस मिलाएं। दोनों चीजों को मिलाकर पेस्ट बना लें। पेस्ट से फ्रिज के कोनों को अच्छे से साफ करें, बदबू दूर हो जाएगी। इसके अलावा आप पुदीने की पत्तियां फ्रिज में रखें ताकि इसमें बदबू न आ सके। 

डिटर्जेंट से करें साफ 

गर्म पानी में डिटर्जेंट पाउडर घोल लें। इस मिश्रण में कपड़ा भिगोकर निचौड़ें। कपड़े से फ्रिज की ट्रे और ड्रॉर को आप अच्छे से साफ कर लें। फ्रिज में लगे दाग आसानी से साफ हो जाएंगे। 

PunjabKesari

बेकिंग सोडा और सिरका आएगा काम 

फ्रिज पर लगे हुए जिद्दी दागों को साफ करने के लिए आप सिरका और बेकिंग सोडा भी इस्तेमाल कर सकते हैं। 2 चम्मच बेकिंग सोडा में 2 चम्मच सिरका मिलाएं। दोनों चीजों को अच्छे से मिक्स करके पेस्ट तैयार कर लें पेस्ट को दाग पर लगाएं, सूखने के बाद साफ कपड़े से साफ कर लें। 

लिक्विड डिशवॉशर के साथ करें साफ 

अंदर से फ्रिज साफ करने के लिए आप लिक्विड डिशवॉशर इस्तेमाल कर सकते हैं। 1 चम्मच लिक्विड डिशवॉशर में 1 कटोरी पानी मिलाएं। दोनों चीजों को मिलाएं और बीच में स्पंज डूबोकर साफ कर लें। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static