शीशे की तरह चमकेगी किचन, इन Tips के साथ करें रसोई में रखी चीजों की सफाई

punjabkesari.in Saturday, Jan 14, 2023 - 02:49 PM (IST)

किचन की सफाई में सबसे ज्यादा समय लगता है, जिसका कारण वर्किंग वुमेन्स का काफी समय इसी में बर्बाद हो जाता है। रोज खाना बनने के कारण किचन की टाइल्स पर दाग पड़ने लगते हैं। ऐसे में किचन को साफ करने के लिए बहुत समय और मेहनत लगती है। आप कुछ आसान से किचन हैक्स अपनाकर भी किचन की सफाई और अच्छे से कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...

चॉपिंग बोर्ड 

किचन में सब्जियां काटने के लिए इस्तेमाल होने वाला चॉपिंग बोर्ड भी रोज इस्तेमाल होने के कारण गंदा हो जाता है। ऐसे में आप इसे साफ करने के लिए नींबू और नमक का प्रयोग कर सकते हैं। चॉपिंग बोर्ड पर नमक डालें और फिर इसमें नींबू से रगड़ें। दोनों चीजों के साथ रगड़कर इस्तेमाल करने से चॉपिंग बोर्ड आसानी से साफ हो जाएगा। 

PunjabKesari

सिंक 

 सिंक को साफ करने के लिए आप 1/2 कप पानी में चार चम्मच विनेगर मिलाएं। मिश्रण को अच्छे से मिक्स करें और बीच में सूती कपड़ा डालें। सूती कपड़े के साथ आप सिंक को आसानी से साफ कर सकते हैं। 

स्पंज 

बर्तन साफ करने से पहले स्पंज साफ करना भी जरुरी है। स्पंज पर जमी बैक्टीरिया के कारण रसोई में कीटाणु पनपने लगते हैं। आप एक गिलास पानी में स्पंज डालकर कुछ मिनटों के लिए माइक्रोवेव में रख दें। इस तरह से स्पंज में जमी गंदगी आसानी से साफ हो जाएगी। 

PunjabKesari

टाइल्स 

किचन में लगी टाइल्स साफ करना भी जरुरी है क्योंकि गंदी टाइल्स के कारण किचन में कीटाणु पैदा होने लगते हैं। ऐसे में आप एक स्प्रे बोतल में एक कप सिरका और आधा कप बेकिंग सोडा डालें। दोनों चीजों को मिक्स करें। इसके बाद लिक्विड को टाइल्स पर स्प्रे करें। स्प्रे करने के बाद टूथब्रश की मदद से टाइल्स साफ कर लें। 

गैस चूल्हा 

गैस चूल्हा साफ करने के लिए आप नमक और बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकते हैं। एक चम्मच बेकिंग सोडा को पानी में मिलाएं और इसमें थोड़ा नमक डालें। इससे एक पेस्ट तैयार कर लें। पेस्ट को किसी स्पंज या फिर कपड़े में लगाकर चुल्हे की सफाई कर लें।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static