खत्म हो गया है Dishwash Soap तो इन 4 तरीकों से चमकाएं किचन में पड़े गंदे बर्तन

punjabkesari.in Monday, Apr 03, 2023 - 03:52 PM (IST)

बर्तन धोने के लिए आजकल कई तरह के डिशवॉश साबुन इस्तेमाल किए जाते हैं। लेकिन कई बार ऐसी परिस्थिति आ जाती है कि साबुन भी नहीं होता और घर में मेहमान आ जाते हैं। ऐसे में आप गंदे बर्तनों को चमकाने के लिए कुछ आसान तरीकों का इस्तेमाल कर सकते हैं। घर में अगर डिशवॉशिंग साबुन खत्म हो गया है तो आप इन तरीकों के साथ गंदे से गंदा बर्तन भी आसानी से साफ कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं इनके बारे में...

नींबू का रस 

नींबू के रस का इस्तेमाल करके आप बर्तनों के जिद्दी दाग आसानी से साफ कर सकते हैं। इसे बर्तनों को साफ करने के लिए एक अच्छा क्लींजर माना जाता है। इससे बर्तन साफ करने के लिए बेकिंग सोडा में इसका रस मिलाएं। इसके बाद इस मिश्रण से बर्तन साफ करें। इससे बर्तन भी साफ होंगे और उनसे अच्छी खुशबू भी आएगी।

PunjabKesari

टमाटर 

सब्जी में इस्तेमाल होने वाला टमाटर भी आपका काम आसान कर सकता है। इसके छिलके से आप बर्तनों को आसानी से साफ कर सकते हैं। टमाटर के छिलकों में मौजूद रस बर्तन साफ भी करेगा और उन्हें चमकाने में भी मदद करेगा। इसके लिए पहले बर्तनों को पानी से धोएं फिर इन पर टमाटर के छिलकों को रगड़ें। 10-15 मिनट के लिए बर्तन ऐसे ही रहने दें। तय समय के बाद बर्तन सादे पानी से धो लें। 

लकड़ी की राख

लकड़ियां जलाकर बची हुई राख आप बर्तनों को चमकाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे लेकर गंदे बर्तनों पर रगड़ें। अच्छी तरह रगड़ने के बाद तय समय के बाद बर्तन सादे पानी से धो लें। 

PunjabKesari

बेकिंग सोडा 

केक में इस्तेमाल होने वाला बेकिंग सोडा आप बर्तन साफ करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। सबसे पहले बर्तनों को गर्म पानी से धो लें। फिर इनपर बेकिंग सोडा छिड़कें। 5-10 मिनट के लिए ऐसे ही रहने दें। तय समय के बाद स्पंज को पानी में डुबाएं और बर्तनों पर स्क्रब करें। तय समय के बाद बर्तनों का सादे पानी से धो डालें। यह आसानी से चमक जाएंगे। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static