तिलक वर्मा का आलीशान घर: फर्श से अर्श तक का सफर, देखिये 15 तस्वीरें जो जीत लेंगी आपका दिल
punjabkesari.in Monday, Sep 29, 2025 - 05:35 PM (IST)

नारी डेस्क: रविवार को एशिया कप फाइनल में भारत की जीत ने देशवासियों का दिल खुश कर दिया। इस जीत में युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने दबाव के बीच नायक की भूमिका निभाई। तिलक की काबिलियत सिर्फ मैदान पर ही नहीं, बल्कि उनके घर की शानदार सजावट में भी झलकती है। 2022 तक उनके पास खुद का घर नहीं था, लेकिन आज उनका आलीशान आशियाना उनकी मेहनत और सफलता का प्रतीक बन चुका है।
2022 तक नहीं था घर, अब आलीशान आशियाना
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, साल 2022 तक तिलक वर्मा के पास अपना घर नहीं था। उनके पिता एक सामान्य इलेक्ट्रीशियन हैं और परिवार की आर्थिक स्थिति ज्यादा अच्छी नहीं थी। लेकिन तिलक ने कम समय में क्रिकेट में पहचान बनाई और आज उनके पास हैदराबाद के चंद्रयान गुट्टा में शानदार घर है। यह उनके फर्श से अर्श तक के सफर को दर्शाता है।
खूबसूरत एंट्री गेट और कांच की खिड़कियां
तिलक वर्मा के घर में प्रवेश करते ही नजर आता है लकड़ी का सुंदर दरवाजा, जिस पर फूल और पत्तों से बने तोरण लगाए गए हैं। वहीं, कांच की बड़ी खिड़कियां घर को लक्ज़री फील देती हैं और बाहरी रोशनी को अंदर आने देती हैं।
लिविंग एरिया – क्लासी और स्पेशियस
घर के अंदर आते ही स्पेशियस लिविंग एरिया दिखाई देता है। यह क्षेत्र कर्व पैटर्न में डिज़ाइन किया गया है, जिसमें लगी लाइट्स टीज़िंग एलिमेंट जोड़ती हैं। लकड़ी के फ्रेम वाली कुर्सी और लेदर के सोफे इसे और अधिक आकर्षक बनाते हैं। मुंबई इंडियन्स की टीम भी इस घर में डिनर कर चुकी है।
ट्रॉफी की शोभा
जहां पहले तिलक की ट्रॉफी अलमारी में रखी जाती थी, अब उन्हें इस आलीशान घर में सुंदरता के साथ सजाया गया है। क्रीम शाइनी फ्लोर और गोल्डन ट्रॉफी का कॉम्बिनेशन उनकी काबिलियत को दर्शाता है।
घर में खूबसूरत मंदिर
तिलक अपने घर में गणेश उत्सव और दिवाली पर विशेष पूजा करते हैं। देवी-देवताओं की मूर्तियों के आसपास की सजावट आलीशान है और दीवार पर त्रिशूल जैसे सजावटी तत्व इसे और आकर्षक बनाते हैं।
सीढ़ियां और बालकनी
घर की सीढ़ियां और बालकनी शानदार हैं। ब्लैक कलर की लोहे की रेलिंग और शाइनी दीवारें इसे और आकर्षक बनाती हैं। घर में खुला और स्पेशियस स्पेस साफ तौर पर नजर आता है।
गार्डन एरिया और चंपा के फूल
तिलक के घर का गार्डन एरिया भी बड़ा और खूबसूरत है, जिसमें चंपा के फूल लगे हैं। यह घर का सबसे शांतिपूर्ण हिस्सा है, जहां तिलक अक्सर अपने डॉग के साथ समय बिताते हैं। बालकनी में पौधे लगाकर भी ऐसी जगह बनाई जा सकती है।
तिलक वर्मा का घर उनकी मेहनत, संघर्ष और सफलता की कहानी बयां करता है। क्रिकेट की दुनिया में उनकी उपलब्धियां और अब उनके घर की शानदार सजावट दोनों ही उनके व्यक्तित्व को दर्शाते हैं।
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी इंटरनेट पर उपलब्ध स्रोतों पर आधारित है। इसकी पूर्ण सत्यता की जिम्मेदारी लेखक या वेबसाइट नहीं लेता।