डिलीवरी के बाद लटके हुए पेट को ऐसे करें टाइट

punjabkesari.in Tuesday, Jun 06, 2017 - 12:34 PM (IST)

त्वचा को कसने के उपाय : प्रैग्नेंसी के समय शरीर में कई तरह के बदलाव आतेे हैं। जिससे डिलीवरी के बाद पेट की स्किन भी ढिली पड़ जाती है। जिससे पेट लटकने लगता है। कोई वैस्टर्न ड्रैस से पहननी हो तो पेट के कारण ड्रैस की कोई ग्रेस भी नहीं रहती। कुछ महिलाएं तो इससे इतनी परेशान होती हैं कि जिम या डाइटिंग का सहारा लेती हैं। इसके लिए अपने खान-पान और लाइफस्टाइल पर ध्यान देकर भी पेट की स्किन टाइट कर सकती हैं। 

 

1. प्रोटीन युक्त आहार
बच्चे को जन्म देने के बाद शरीर में कई तरह की कमजोरी आनी शुरू हो जाती है। इसके लिए अपने आहार की तरफ ध्यान देना बहुत जरूरी है। महिलाओं को प्रोटीन युक्त आहार का सेवन करना बहुत जरूरी है। अंकुरित दालें,पनीर,मक्खन,दूध,दहीं,सोयाबीन और मछली में प्रोटीन बहुत मात्रा में पाई जाती है। 


 

2. भरपूर मात्रा में पानी
पानी की भरपूर मात्रा में सेवन करने से स्किन टाइट होनी शुरू हो जाती है। इससे स्किन भी ग्लोइंग हो जाती है। रोजाना 10-12 गिलास पानी जरूर पीएं। 
 

 

3. ब्रैस्ट फीडिंग
स्तन पान करवाने से ब्लड सर्कुलेशन अच्छे से चलने लगता है और इससे शरीर दोबारा पहले जैसी शेप में आना शुरू हो जाता है। बच्चे की अच्छी सेहत के लिए स्तनपान जरूर करवाएं। 


 

4. स्क्रब जरूर करें
स्क्रब करने से डैड स्किन साफ होनी शुरू हो जाती है। इससे त्वचा भी टाइट होने लगती है। महिने में 2-3 बार स्क्रब जरूर करें।


 

5. मसाज 
स्किन को टाइट करने के लिए मसाज बहुत जरूरी है। रोजाना 10-15 मिनट के लिए पेट की मसाज जरूर करें। 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static