6 साल के Relationship के बाद अलग हुए दिशा और टाइगर, बताई रिश्ता टूटने की वजह

punjabkesari.in Friday, Jul 29, 2022 - 05:02 PM (IST)

बॉलीवुड में अक्सर रिश्ते बनते और टूटते रहते हैं। कुछ समय का रिश्ता रखने के बाद बॉलीवुड कपल्स की राहें अलग हो जाती हैं। ऐसा ही एक बी-टाउन का कपल इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। दिशा और टाइगर श्रॉफ 6 साल के लंबे रिलेशनशिप के बाद अलग हो गए हैं। सूत्रों की मानें तो दोनों का ब्रेकअप हो गया है। दोनों ने अपना रिश्ता हमेशा एक अच्छे दोस्त का ही बताया है। दिशा और टाइगर कई बार साथ में लंच और डिनर पर भी साथ में ही स्पॉट किए जाते थे। दोनों के ब्रेकअप की खबरें सुनकर फैंस भी वजह जानने का प्रयास कर रहे हैं। 

PunjabKesari

शादी की बात पर हुआ ब्रेकअप

एक नामी वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों के ब्रेकअप का कारण शादी है। एक्ट्रेस दिशा पटानी टाइगर श्रॉफ से शादी करना चाहती थी। टाइगर के दोस्तों ने मीडिया के साथ हुई बातचीत में बताया कि- दिशा ने टाइगर को अपने मन की बात भी कही थी, परंतु उन्होंने इस बात को टाल दिया था। दिशा ने कई बार टाइगर से शादी की बात भी की थी, परंतु एक्टर ने कोई खास रिप्लाई नहीं दिया था। हर बार टाइगर बस एक ही बात कहते थे, नहीं अभी नहीं। जबकि दिशा शादी करना चाहती थी, लेकिन टाइगर इस बात के लिए तैयार नहीं था। 

ब्रेकअप की बताई ये वजह 

खबरों की मानें तो टाइगर के एक दोस्तों ने बताया कि उनका ब्रेकअप क्यों हुआ है? दोस्तों ने बताया कि टाइगर ने जब अपने पेरेंट्स जैकी श्रॉफ और आयशा से अलग रहना शुरु किया था। तब से ही वह दिशा पटानी के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। दोनों को एक साथ रहते हुए भी काफी समय हो गया था। इसलिए दिशा को ऐसा लगता था, कि दोनों को शादी कर लेनी चाहिए।  

PunjabKesari

कैसे कर रहे हैं डील ब्रेकअप से? 

बॉलीवुड की एक्स कपल दिशा और टाइगर श्रॉफ से जब यह पूछा गया कि- 'वो दोनों ब्रेकअप के साथ कैसे डील कर रहे हैं।' तो इस पर उन्होंने मीडिया को जवाब देते हुए टाइगर श्रॉफ ने बताया कि- 'दिशा ने इस ब्रेकअप को पॉजिटिव तरीके से लिया है, वह बिल्कुल भी नाराज नहीं है।' दिशा ने यह भी कहा कि- 'यह बात कौन जानता है कि क्या पता वह कुछ समय के बाद एक साथ हो जाएं।' 

PunjabKesari

जैकी श्रॉफ ने उठाया बेटे के रिलेशनशिप से पर्दा

हाल ही में जैकी श्रॉफ ने एक इंटरव्यू के दौरान मीडिया से रुबरु होते हुए बताया कि- 'टाइगर और दिशा दोनों ही हमेशा से बहुत अच्छे दोस्त थे और अब भी हैं। मैंने अभी भी दोनों को साथ में बाहर जाते हुए देखा है। ऐसी बात नहीं है कि मैं अपने बेटे की लव लाइफ पर हर समय नजर रखता हूं। मैं उनकी प्राइवेसी में किसी भी तरह की दखल नहीं देना चाहता। पंरतु मुझे लगता है कि दोनों बहुत अच्छे दोस्त हैं। काम के अलावा भी दोनों एक-दूसरे के साथ समय व्यतीत करना पसंद करते हैं।' 

PunjabKesari
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static