थायरॉइड है तो ये 6 चीजें आज ही बंद कर दें, वरना लगाना पड़ेगा डॉक्टर के चक्कर
punjabkesari.in Wednesday, Sep 10, 2025 - 10:05 AM (IST)

नारी डेस्क : थायरॉइड एक बेहद जरूरी ग्रंथि है जो हमारे शरीर के मेटाबॉलिज्म (चयापचय) को कंट्रोल करती है। लेकिन जब यह ठीक से काम नहीं करती, तो शरीर में कई तरह की समस्याएं पैदा हो सकती हैं जैसे वजन बढ़ना या घटना, थकावट, मूड स्विंग्स, बाल झड़ना, और यहां तक कि इनफर्टिलिटी तक। कई बार लोग थायरॉइड की समस्या को अनदेखा कर देते हैं, लेकिन खाने-पीने की कुछ गलतियों की वजह से यह स्थिति और भी गंभीर हो सकती है। आइए जानते हैं किन चीज़ों को तुरंत बंद कर देना चाहिए, अगर आपको थायरॉइड की समस्या है या उसके लक्षण दिख रहे हैं।
सोया और सोया प्रोडक्ट्स से रखें दूरी
सोया में गॉइट्रोजेन्स नामक तत्व होते हैं जो थायरॉइड ग्रंथि की कार्यक्षमता को प्रभावित कर सकते हैं। सोया दूध, टोफू, सोया चंक्स जैसी चीजें अगर नियमित रूप से खाई जाएं, तो यह हाइपोथायरॉइडिज्म वालों के लिए हानिकारक हो सकता है।
बहुत ज्यादा नमक या बिना आयोडीन वाला नमक
थायरॉइड हार्मोन बनाने के लिए आयोडीन की जरूरत होती है। अगर आप बिना आयोडीन वाला नमक खा रहे हैं, तो यह थायरॉइड के लिए खतरनाक हो सकता है। दूसरी ओर, ज्यादा नमक खाने से भी शरीर में सूजन और बीपी की समस्या बढ़ सकती है, जो थायरॉइड के मरीजों के लिए खतरनाक है।
कच्ची गोभी, ब्रोकली और पालक जैसे क्रूसीफेरस सब्जियां
इन सब्जियों में भी गॉइट्रोजेन्स पाए जाते हैं, जो थायरॉइड हार्मोन को बनने से रोक सकते हैं। अगर आप इन्हें खाना भी चाहें, तो हमेशा पकाकर खाएं। कच्ची अवस्था में ये थायरॉइड की हालत बिगाड़ सकती हैं।
बहुत ज्यादा कैफीन यानी चाय–कॉफी का सेवन
थायरॉइड की समस्या में बहुत अधिक कैफीन शरीर में स्ट्रेस हार्मोन को बढ़ा सकता है और थकावट को और ज्यादा बढ़ा देता है। दिन में एक या दो कप तक तो ठीक है, लेकिन अधिक मात्रा में सेवन आपकी सेहत बिगाड़ सकता है।
ग्लूटेन युक्त चीजें
कुछ रिसर्च से यह सामने आया है कि ग्लूटेन (जो गेहूं, जौ, और राय में होता है) थायरॉइड की परेशानी को और बढ़ा सकता है, खासकर ऑटोइम्यून थायरॉइड की स्थिति में। यदि आप थायरॉइड से पीड़ित हैं, तो बेहतर है कि आप ग्लूटेन-फ्री डाइट पर विचार करें।
प्रोसेस्ड और पैकेज्ड फूड्स
चिप्स, नमकीन, बिस्किट, इंस्टेंट नूडल्स जैसी चीज़ें ट्रांस फैट, प्रिज़र्वेटिव्स और हाई सोडियम से भरपूर होती हैं। ये न केवल थायरॉइड को नुकसान पहुंचाते हैं, बल्कि हार्मोनल बैलेंस को भी खराब करते हैं।
क्या खाएं थायरॉइड में?
आयोडीन युक्त नमक
हरी पत्तेदार सब्जियां (पकी हुई)
नट्स और सीड्स (जैसे अखरोट, अलसी)
अंडा, मछली, दूध (यदि टॉलरेंस है)
फल जैसे केला, सेब, और पपीता
थायरॉइड की समस्या अगर एक बार शुरू हो जाए, तो जीवन भर साथ चल सकती है। लेकिन अगर आप सही खानपान रखें, तो इसे नियंत्रण में रखा जा सकता है। ऊपर दी गई चीजों से परहेज़ कर आप डॉक्टर के बार-बार चक्कर लगाने से बच सकते हैं।
ध्यान रखें: किसी भी डायग्नोसिस या दवा की शुरुआत डॉक्टर की सलाह से ही करें।