Throwback: दीपिका के 10 बेस्ट Cannes मेकअप लुक, आपको किसने किया इंप्रैस?

punjabkesari.in Thursday, Jul 22, 2021 - 02:26 PM (IST)

साल 2021 के कान्स फेस्टिवल की कई बॉलीवुड व हॉलीवुड एक्ट्रेस, मॉडल और इंडियन फैशन व ब्यूटी इन्फ्लुएंसर का जलवा देखने को मिला। हालांकि इस बार रेड कार्पेट पर दीपिका पादुकोण नहीं पहुंची। बता दें कि इससे पहले दीपिका रेड कार्पेट पर कई बार अपने अनोखे लुक से लोगों को इम्प्रेस कर चुकी हैं। आज यहां हम आपको दीपिका पादुकोण के अब तक के बेस्ट कान्स मेकअप लुक्स दिखाएंगे।

स्मोक आउट विंग

इसमें दीपिका ने बोल्ड स्मोकी आईज के साथ विंग्ड लाइनर लदाया था, जो उनके पिंक गाउन के साथ कंट्रास्ट कर रहा था।

PunjabKesari

रिवर्स आईलाइनर

दीपिका के रिवर्स आईलाइनर लुक ने भी लड़कियों को काफी इम्प्रेस किया था। आप पार्टी में अलग दिखने के लिए इसे ट्राई कर सकती हैं।

PunjabKesari

ग्लास स्किन

ड्यूई स्किन हमेशा 'सेंटर ऑफ अट्रैक्शन होती है इसलिए दीपिका का ग्लास स्किन इफेक्ट भी लड़कियों को खूब पसंद आया।

PunjabKesari

एक्सेसराइज इट

दीपिका ने कांस फेस्टिवल में हमेशा ही कुछ ना कुछ अलग ट्राई किया। एलाबोरेटेड हेयर डू को छोड़कर दीपिका का बालों को टर्बन के साथ एक्सेसराइज करना भी यूनिक था।

PunjabKesari

मैटेलिक लाइनर

न्यूड लिप्स और मिनिमल फाउंडेशन के साथ मैटेलिक लाइनर का कॉम्बिनेशन भी परफेक्ट है। दीपिका के इस लुक को आप पार्टी-फंक्शन में ट्राई कर सकती हैं।

PunjabKesari

विंग इट

हाई पोनीटेल और थिक विंग्ड आईलाइनर में दीपिका बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उनका यह कांन्स लुक आम लड़कियां भी ट्राई कर सकती हैं।

PunjabKesari

ग्रीन गॉडेस

ग्रीन हाई थाई स्लिट व हॉफ शोल्डर गाउन के साथ मैचिंग आईशैडो का आइडिया भी काफी एक्सपेरिमेंटल था।

PunjabKesari

वूम वॉल्यूम

कान्स के दौरान दीपिका ने वेरोनिका लेक-एस्क कर्ल और ब्लश के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया। उनका यह ओल्ड हॉलीवुड चार्म भी लोगों को खूब भाया।

PunjabKesari

ग्रीन आईलाइनर

दीपिका ने रैड फ्रिंज रेड ड्रेस के साथ फ़िरोज़ा आई और बोल्ड कंट्रास्ट मेकअप से आंखों को हाईलाइट किया, जिससे आइडिया लेकर आप अपना स्टाइल स्टेटमेंट बना सकती हैं।

PunjabKesari

वाइन लिप कलर

दीपिका पादुकोण ने शीयर पर्पल मार्चेसा आउटफिट में रेड कार्पेट पर तहलका मचा दिया। इसके साथ मेकअप आर्टिस्ट ने परफेक्ट पाउट पर ध्यान केंद्रित करते हुए वाइन लिप कलर और बालों पर वेव हेयरडू में स्टाइल किया।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static