बचकर रहना इन 3 राशियों वाले लोगों से, बीच रास्ते में ही छोड़ देते हैं साथ!

punjabkesari.in Friday, Aug 03, 2018 - 12:49 PM (IST)

कोई भी रिश्ता विश्वास और प्यार के सहारे टिका होता है। इसलिए हर कोई अपने लिए एक एेसा पार्टनर चाहता है जो उसके साथ जिंदगीभर इमानदार रहे। हर दम उसके साथ खड़ा रहे। मगर जरूरी नहीं कि जैसा हम सोचे वैसा ही हो। कई बार हम किसी इंसान की पर्सनैलिटी को देखकर प्यार करने लगते हैं। बिना सोचे-समझे प्यार करने से बाद में धोखा ही मिलता है। इसिलिए आज हम आपको 3 एेसी राशिओं के बारे में बताएंगे, जोकि प्यार में धोखा देते हैं। इस राशि के लोग कभी भी अपने पार्टनर से सच्चा प्यार नहीं करते और उनका दिल तोड़ देते हैं। अगर आप अपने लिए किसी सच्चे पार्टनर की तलाश कर रहे हैं तो इन राशिओं से जरा बचकर रहना।

 

1. मिथुन राशि

PunjabKesari
मिथुन राशि वाले लोग देखने में बहेद खूबसूरत होते हैं। अपनी सुंदरता और चालाकी से ये लोग किसी को भी आसनी से बेवकूफ बना लेते हैं। रोमांटिक स्वभाव होने के कारण मिथुन राशि वाले लोग शादी से पहले भी अफेयर रखते हैं और शादी के बाद भी। ये लोग अपने रिलेशनशिप से बहुत जल्दी उब जाते हैं। इसलिए गर्लफ्रेंड या ब्वॉयफ्रेंड होते हुए भी ये दूसरे लड़कियों और लड़कों की तरफ ध्यान देते हैं।  

 

2. सिंह राशि
इस राशि के लोग बहुत ही चालाक होते हैं। बाहर से कुछ और दिखाई देते हैं। अन्दर से कुछ होते हैं। उनको समझना किसी के बस की बात नहीं है। सिंह राशि वाले लोगों की सबसे खास बात यह कि ये प्यार में परफैक्ट होते हैं, भविष्य में अच्छे पार्टनर भी साबित होते हैं। पर अगर यह किसी के साथ खुश नहीं है तो उसको छोड़ देते हैं। क्योंकि ये दिखावा नहीं कर सकते। 

 

3. मीन राशि

PunjabKesari

मीन राशि के लोग बहुत ज्यादा स्वार्थी होते हैं। इनको सिर्फ अपनी खुशी से मतलब है। मतलबी होने के साथ ही इस राशि के लोग अपने पार्टनर से बहुत ज्यादा उम्मीद रखते हैं, जिस वजह से इनके रिश्ते में अक्सर परेशानियां आ जाती हैं। अगर हम यूं कहे कि ये धोखेवाज है तो कोई गलत बात नहीं होगी। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nisha thakur

Recommended News

Related News

static