झटपट बनाएं हेल्दी राजमा सलाद, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण

punjabkesari.in Sunday, May 10, 2026 - 02:52 PM (IST)

नारी डेस्क: अगर आप कुछ ऐसा खाना चाहते हैं जो स्वादिष्ट होने के साथ हेल्दी भी हो तो राजमा सलाद एक बेहतरीन विकल्प है। यह सलाद प्रोटीन, फाइबर और ताजी सब्जियों से भरपूर होता है, जो शरीर को पोषण देने के साथ पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराता है। खास बात यह है कि इसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता और गर्मियों में यह एक हल्का, फ्रेश और टेस्टी मील साबित हो सकता है। आइए जानते हैं झटपट तैयार होने वाली इस आसान राजमा सलाद रेसिपी के बारे में।

सामग्री

1 चम्मच श्रीराचा सॉस

1 चम्मच शहद

1 चम्मच नींबू का रस

1/2 चम्मच चिली फ्लेक्स

1/2 चम्मच नमक

20 ग्राम पालक

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Yum (@yum.recipe)

100 ग्राम प्याज (बारीक कटा हुआ)

100 ग्राम टमाटर (कटे हुए)

100 ग्राम खीरा (कटा हुआ)

100 ग्राम उबले हुए राजमा

2 चम्मच हरा धनिया

सबसे पहले एक छोटे बाउल में श्रीराचा सॉस, शहद, नींबू का रस, चिली फ्लेक्स और नमक डालें। इन सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाएं ताकि एक स्मूद और स्वादिष्ट ड्रेसिंग तैयार हो जाए। यह ड्रेसिंग सलाद को हल्का तीखा, मीठा और चटपटा स्वाद देती है। अब एक बड़े बाउल या जार में पालक, प्याज, टमाटर, खीरा और उबले हुए राजमा डालें। इसके ऊपर तैयार की गई ड्रेसिंग डाल दें। फिर हरा धनिया मिलाकर सभी चीजों को अच्छे से टॉस करें, ताकि ड्रेसिंग हर सब्जी और राजमा में अच्छी तरह कोट हो जाए। राजमा सलाद को तुरंत ताजा परोसें। चाहें तो ऊपर से थोड़ा अतिरिक्त नींबू रस या चिली फ्लेक्स डालकर इसका स्वाद और बढ़ा सकते हैं। यह सलाद लंच, डिनर या शाम के हेल्दी स्नैक के तौर पर भी खाया जा सकता है। राजमा प्रोटीन और फाइबर का अच्छा स्रोत माना जाता है, जो शरीर को ऊर्जा देने के साथ पाचन को भी बेहतर बनाता है। वहीं ताजी सब्जियां शरीर को जरूरी विटामिन और मिनरल्स देती हैं।

PunjabKesari

अगर आप हेल्दी डाइट फॉलो कर रहे हैं या वजन संतुलित रखना चाहते हैं, तो यह राजमा सलाद आपके लिए एक परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है।
  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static