गर्मियों में घूमने की कर रहें है तैयारी तो बेस्ट है यह जगह

punjabkesari.in Saturday, Feb 15, 2020 - 05:43 PM (IST)

भारत कई जगह अपनी खूबसूरती से जानी जाती है जिसमें सबसे पहले नाम उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश का आता है। यहां की सुंदरता, हरियाली किसी का भी ध्यान अपनी ओर आसानी से खींचने का काम करता है। मगर आज हम आपको एक ऐसे शहर के बारे में बताते है जो खूबसूरती के मुकाबले उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के बराबर ही माना जाता है। हम यहां दादरा और नगर हवेली की राजधानी सिलवासा के बारे में बात कर रहें है जो अपनी अद्भुत और रोमांच से काफी फेमस है। अगर आप अपनी गर्मियों की छुट्टियों की प्लानिंग कर रहें है तो जहां घूमने जाना आपके लिए एकदम सही रहेगा। यहां की प्राकृतिक सुंदरता, पहाड़, हरियाली देखकर आपका यहां में वापिस घर जाने का मन नहीं करेंगा। खूबसूरती के साथ रोमांच  के लिए ये जगह बेस्ट है। तो आइए जानेत है सिलवासा के बारे में...

स्वामीनारायण मंदिर 

अगर आप धार्मिक, ऐतिहासिक संस्कृति की झलक देखना चाहते है तो सिलवासा के स्वामीनारायण मंदिर में जरूर जाए। इस मंदिर की वास्तुकला, चारों तरफ फैली हरियाली आपका मन मोह लेगी। यहां पर यह बात भी प्रचलित है कि सिलवासा आने वाला अगर इस मंदिर मे दर्शन करने नहीं पहुंचा तो उसकी यात्रा सफल नहीं हो पाएंगी। तो ऐसे में अगर आप यहां जाने का प्लान कर रहें है तो इस पौराणिक, ऐतिहासिक मंदिर में जरूर जाए।

Image result for स्वामीनारायण मंदिर,nari

नक्षत्र वाटिका 

प्राकृतिक की गोद में बना यह शहर अपनी अलग-अलग वाटिका, सुंदर बाग- बगीचे, झील. झरने आदि से मशहूर है। जहां कि  दमन नदी के किनारे बनी नक्षत्र वाटिका सबसे फेमस है। इसकी खासियत यह है कि यहां पर सभी वृक्ष नक्षत्रों या ग्रहों के मुताबिक लगाए गए है। इसी कारण इसका नक्षत्र वाटिका है। इस वाटिका के तालाबों में आपको कई रंग के कमल के फूल देखने को मिलेंगे। इसका एक छोटा सा पुल बना है जो बेहद शानदार है। यहां का हर एक कोना बेहद आलौकिक होने से आप यहां फोटोग्राफी कर अपनी इस यात्रा को यादगार बना सकते है। 

Image result for नक्षत्र वाटिका pic, nari

वानगंगा झील

झरने-झीलों के शौकिन लोग यहां कि वानगंगा पर जाना न भूलें। यहां कि प्राकृतिक झील के नजारे बेहद ही सुंदर और शानदार है। यहां जाकर आप खूब मौज- मस्ती करने का आनंद उठा सकते है। झील के चारों तरफ बने बाग की हरियाली दिल जीतने का काम करती है। आप यहां पर कई वॉटर गेम्स खेलने और बोटिंग करने का लुफ्त उठा सकते है। नए मेरिड कपल्स के लिए यहां हनीमून पर जाने के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन हैं। रोमांटिक जगहों में से एक मानी जाने के कारण यहां कई बॉलीवुड फिल्मों के रोमांटिक सीन शूट किए गए है। 

Image result for silvasa,nari

हिरन वन 

सिलवासा के हिरन वन की खूबसूरती भी देखने लायक है। अगर आप नेचर लवर है तो यहां का प्राकृतिक नजारा देख बेहद खुशी और शांति फील करेंगे। इसे धरती का स्वर्ग भी कहा जा सकता है। यहां पर दिन के समय में दीवारों से झरने की तरह पानी बहता दिखाई देता है। इसेक साथ ही सफेद रंग के उड़ते हुए पक्षी मानो आपका स्वागत करते हुए प्रतीत होते है। इसके अलावा बच्चों के खेलने के लिए धूले और कई खेलने की चीजों की व्यवस्था की गई है। 

Image result for हिरन वन silvassa,nari

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita Rajput

Recommended News

Related News

static