इस बार की निर्जला एकादशी है सबसे कठिन, राशि अनुसार जरूर करें दान

punjabkesari.in Tuesday, Jun 11, 2024 - 04:13 PM (IST)

नारी डेस्क: निर्जला एकादशी का हिंदू धर्म में विशेष महत्व माना गया है। इस दिन खास भगवान विष्णु जी के साथ देवी लक्ष्मी जी की दिल से पूजा-अर्चना करने से हर मनोकामना पूरी होती है। आपको जानकारी के लिए बता दें कि इस बार की एकादशी 24 एकादशियों में सबसे कठिन है। ज्येष्ठ माह की निर्जला एकादशी का व्रत इस वर्ष मंगलवार, 18 जून 2024 को रखा जाएगा। ऐसे में सभी भक्त पूरे दिन बिना जल के उपवास रख कर दशी को व्रत खोलते हैं। 

सिर्फ यही नहीं कहा तो ये भी जाता है कि निर्जला एकादशी का व्रत करने वाले जातक को सभी समस्याओं और पापों से भी इस दिन मुक्ति मिल जाती है। व्रत के साथ-साथ स्नान, भगवान विष्णु की पूजा और दान करने का भी विशेष खास महत्व बताया गया है। अगर आप अपनी राशि के अनुसार विशेष वस्तुओं का दान करते हैं तो कुंडली में नवग्रहों की स्थिति मजबूत होती है, जिससे सुख, समृद्धि, धन और पद की प्राप्ति होती है। इसी के साथ चलिए आज हम आपको बताएंगे आपकी राशि के अनुसार किन चीजों का दान आपको करना चाहिए। 

मेष राशि

इस राशि के लोगों को सात प्रकार के अनाजों का दान करना चाहिए: गेहूं, जौ, चावल, तिल, कंगनी, उड़द और मूंग। ऐसा करने से सुख-समृद्धि आती है और जीवन में चल रही परेशानियां दूर होती हैं।

PunjabKesari

वृषभ राशि

वृषभ राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। इस राशि के जातकों को सफेद वस्त्र दान करना चाहिए। इसके अतिरिक्त दूध, दही और चीनी जैसी चीजों का दान करना भी लाभकारी होता है।

मिथुन राशि

इस राशि के लोगों को हरे फल जैसे आम और खरबूजा दान करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि ऐसा करने से बुध ग्रह मजबूत होता है और घर में खुशियां आती हैं।

कर्क राशि

निर्जला एकादशी के दिन कर्क राशि के जातकों को जल बांटना चाहिए और पेयजल के स्टॉल लगाने चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इन कार्यों से शुभ फल प्राप्त होते हैं।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों को लाल मसूर की दाल और लाल वस्त्र का दान करना चाहिए। ऐसा करने से कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होती है और समाज में मान-सम्मान बढ़ता है।

PunjabKesari

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों को भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए लोगों को भोजन कराना चाहिए। साथ ही अपनी पसंद की वस्तुएं दान करने की सलाह दी जाती है।

तुला राशि

तुला राशि के जातक निर्जला एकादशी के दिन मीठा जल या फल दान कर सकते हैं। ऐसा करने से घरेलू परेशानियां और बीमारियां दूर होती हैं।

वृश्चिक राशि

इस राशि के लोगों को भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए और तरबूज का दान करना चाहिए। ऐसा करने से शुभ फल प्राप्त होते हैं।

धनु राशि

गुरु की राशि होने के कारण धनु राशि के जातकों को पीले केसर वाला दूध दान करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इस दान से सुख-समृद्धि आती है।

PunjabKesari

मकर राशि

मकर राशि के जातकों को पेड़-पौधे लगाने चाहिए तथा सरसों का तेल, तिल और उड़द जैसी चीजों का दान करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इन कार्यों से शुभ परिणाम मिलते हैं।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों को निर्जला एकादशी के दिन जल का दान करना चाहिए।इसके अलावा छाता, सरसों का तेल या अन्य काली वस्तुओं का दान करना भी शुभ माना जाता है।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों को केले और खरबूजे का दान करना चाहिए। ऐसा करने से उनकी कुंडली में गुरु की स्थिति मजबूत होती है।

PunjabKesari

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Manpreet Kaur

Related News

static