मालदीव में बसती है  बॉलीवुड सितारों की जान, जन्नत से कम नही है ये जगह

punjabkesari.in Friday, Jan 28, 2022 - 01:42 PM (IST)

बॉलीवुड सितारों का दूसरा घर मालदीव बन गया है। वक्त मिलते ही वह अपने फैमली या लाइफ पार्टनर के साथ मालदीव घूमने निकल जाते हैं। अकसर सेलेब्स सोशल मीडिया पर   नीले समुद्र, नील आसमान की बेहद ही खूबसूरत तस्वीरें शेयर करते रहते हैं, जिसे देखकर ऐसा लगता है कि वह किसी जन्नत में हैं। अगर आप भी इस भागदौड़ भरी जिंदगी में कुछ सुकून के पल तलाश रहे हैं तो मालदीव बेस्ट ऑप्शन है। तो चलिए आपको बताते हैं कि क्या है इसकी खासियत। 

PunjabKesari

पानी ही पानी

मालदीव की खूबसूरती की सबसे पहली वजह है पानी। यहां  केवल एक प्रतिशत हिस्से में ही ज़मीन है बाकी 99 प्रतिशन में पानी ही पानी है।यहां पर आपको एक आइलैंड से दूसरे आइलैंड तक जाने के लिए फेरी लेनी पड़ती है। शांत वातावरण और खूबसूरती के कारण टूरिस्ट्स के लिए मालदीव को स्वर्ग जैसा बताया जाता है।  

PunjabKesari
सुंदर द्वीप

मालदीव में कई द्वीप हैं और सभी द्वीप मिलकर मालद्वीप बनाते हैं। मालदीव के 200 द्वीपों पर ही स्थानीय आबादी रहती है जबकि 12 द्वीप सैलानियों के लिए हैं, जहां रिसोर्ट, होटल और सैलानियों के घूमने के लिहाज से सुविधाएं हैं।  यहां कई रिसोर्ट ऐसे हैं, जो पूरी तरह से पर्सनल स्पेस देते हैं

PunjabKesari

फन ट्यूबिंग

अगर आप वहां जाने का मन बना रहे हैं तो फन ट्यूबिंग को Enjoy करना मत भूलना।  फन ट्यूबिंग में आप एक बनाना जैसी ट्यूब पर बैठते हैं और फिर आपको तेज स्पीड में पूरे समुद्र तट की सैर कराई जाती है। सबसे मजेदार चीज तो ये है कि इसमें आप पानी की लहरों के अनुसार आगे बढ़ते जाते हैं। फन ट्यूबिंग मालदीव की सर्वश्रेष्ठ वाटर एक्टिविटीज में से एक है। 

PunjabKesari

सुहाना मौसम

वैसे तो यहां का मौसम मानसून पर ही निर्भर रहता है लेकिन यहां सालभर मौसम 32-29 डिग्री के बीच तो रहता ही है। यहां आने के लिए मार्च से नवंबर के महीने बिल्कुल परफैक्ट है। ।यहां पूरे वर्ष दौर हवा का तापमान +28 डिग्री से नीचे नहीं आता है, और पानी का तापमान हमेशा 26-30 डिग्री सेल्सियस के भीतर रहता है। 

PunjabKesari
अंडरवाटर फोटोग्राफी


मालदीव अंडरवाटर फोटोग्राफी के लिए दुनिया की बेहतरीन जगहों में से एक है। यहां आप स्कूबा डाइविंग के जरिए समुद्री दुनिया भी देख सकते हैं। समुद्र के अंदर आपको अलग-अलग मछलियों के साथ व्हेल और डॉल्फिन भी देखने को मिलेगी। सबसे खास बात तो यह है कि मालदीव के लगभग हर रिसॉर्ज में स्कूबा डाइविंग का इंतजाम है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Recommended News

Related News

static