इस मूलांक की महिलाएं अपने पति के जीवन में में खींच लाती है धन, सुख और समृद्धि
punjabkesari.in Friday, Jun 27, 2025 - 11:47 AM (IST)

नारी डेस्क: अंक ज्योतिष एक ऐसी विद्या है जिसके माध्यम से किसी व्यक्ति के स्वभाव, व्यवहार और भविष्य के बारे में उसकी जन्मतिथि के आधार पर जाना जा सकता है। इसमें 1 से लेकर 9 तक के मूलांक होते हैं और हर मूलांक का संबंध एक ग्रह से होता है। अगर आप जानना चाहते हैं कि आपका मूलांक क्या है, तो इसके लिए आपको अपनी जन्मतिथि के अंकों का कुल जोड़ करना होता है। उदाहरण के लिए – यदि किसी व्यक्ति का जन्म 29 तारीख को हुआ है तो 2 + 9 = 11, फिर 1 + 1 = 2। यानी उस व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। अब आइए जानते हैं उन खास मूलांकों वाली लड़कियों के बारे में, जो शादी के बाद अपने पति के लिए बहुत ही भाग्यशाली मानी जाती हैं। इनके जीवन में आने से पति की किस्मत भी चमकने लगती है और घर में धन-लाभ के योग बनने लगते हैं।
मूलांक 3 वाली लड़कियां – सास की लाडली और परिवार की चहेती
अगर किसी लड़की का जन्म 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ है, तो उसका मूलांक 3 होता है। इस मूलांक का स्वामी ग्रह गुरु (बृहस्पति) है। गुरु ग्रह को ज्ञान, विवाह, शिक्षा, भाग्य और धन का कारक माना जाता है। मूलांक 3 की लड़कियां बहुत सामाजिक होती हैं और सभी का ख्याल रखने वाली होती हैं। ये लड़कियां अपने मुलायम स्वभाव और समझदारी से सबका दिल जीत लेती हैं। अपने घर वालों और ससुराल पक्ष के लोगों के साथ अच्छा संबंध बनाकर चलती हैं।
शादी के बाद इनका असर: शादी के बाद मूलांक 3 वाली लड़कियां अपने ससुराल में खुशहाली लेकर आती हैं। ये लड़कियां अपनी सास की बहुत लाडली बन जाती हैं और सभी रिश्तेदारों का दिल जीत लेती हैं। इनके आने से पति के जीवन में सौभाग्य और तरक्की का रास्ता खुलने लगता है।
मूलांक 5 वाली लड़कियां – पति के लिए लाती हैं धन और सफलता
जिन लड़कियों का जन्म 5, 14 या 23 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 5 होता है। इस अंक का स्वामी ग्रह बुध है, जो बुद्धि, व्यापार, वाणी और ज्ञान का प्रतीक है। मूलांक 5 की लड़कियां बहुत ही बुद्धिमान और समझदार होती हैं। ये अपने कैरियर में मेहनत करके अच्छी सफलता हासिल करती हैं। इनकी संचार शैली बहुत अच्छी होती है, जिससे लोग इनसे जल्दी जुड़ जाते हैं।
शादी के बाद इनका असर: शादी के बाद ये लड़कियां अपने पति के लिए बहुत लकी साबित होती हैं। इनके जीवन में आने से घर की आर्थिक स्थिति सुधरने लगती है। पति की आय में बढ़ोतरी होती है और पैसों की कमी दूर हो जाती है। कुल मिलाकर, मूलांक 5 की लड़कियां अपने स्मार्ट विचारों और आत्मविश्वास से पति के जीवन में धन और तरक्की लाती हैं।
ये भी पढ़े: इन मूलांक की लड़कियों से पंगा लेना पड़ सकता है भारी, किसी भी चुनौती से नहीं डरतीं
मूलांक 6 वाली लड़कियां – पति के जीवन को करती हैं ऐश्वर्य से भरपूर
अगर किसी लड़की का जन्म 6, 15 या 24 तारीख को हुआ है, तो उसका मूलांक 6 होता है। इस अंक का स्वामी ग्रह शुक्र होता है, जिसे सौंदर्य, प्रेम, सुख, वैभव और ऐश्वर्य का ग्रह माना जाता है। मूलांक 6 की महिलाएं बहुत आकर्षक, फैशनेबल और चुलबुली स्वभाव की होती हैं। ये लड़कियां लक्ज़री लाइफस्टाइल को पसंद करती हैं और अपने जीवन को सजाकर जीती हैं। ये हमेशा खुद को और अपने परिवार को खुश और सुंदर माहौल में रखना पसंद करती हैं।
शादी के बाद इनका असर: शादी के बाद ये महिलाएं अपने पति के लिए बहुत ही भाग्यशाली साबित होती हैं। इनकी वजह से पति का जीवन धन, ऐश्वर्य और सुख से भरने लगता है। ये महिलाएं अपने पति से हमेशा एक मजबूत और प्रेमपूर्ण रिश्ता बनाए रखती हैं। ससुराल में भी इनका बहुत मान-सम्मान होता है।
अंक ज्योतिष के अनुसार इन मूलांकों की लड़कियां न सिर्फ खुद के लिए बल्कि अपने जीवनसाथी के लिए भी लकी चार्म होती हैं।