हिम्मत और हौंसला है तो जीत आपके कदमों में, इस बच्चे ने कर दिया साबित

punjabkesari.in Sunday, Jul 05, 2020 - 02:12 PM (IST)

कहते हैं अगर मन में जज्बा हो और खुद पर यकीन हो तो आप बिना हिचकिचाए किसी भी काम को आसानी से कर सकते हैं। ऐसी ही एक मिसाल है छत्तीसगढ़ के गौकरण पाटिल, जिनके जन्म से ही हाथ नहीं है। लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी और ना ही कभी अपने हौंसले को टूटने दिया। 

हाथ ना होने के बावजूद गौकरण पाटिल अपने पैरों से बेहद खूबसूरत पेंटिंग्स बनाते हैं। वह सुन पाने में भी सक्षम नहीं है लेकिन गौकरण पाटिल ने रंगों के जरिये अपनी बेरंग जिंदगी को रंगीन कर दिया। एक आईएस ऑफिसर प्रियंका शुक्ला ने गौकरण की कहानी को अपने ट्विटर अकाउंट से सोशल मीडिया पर शेयर किया। उन्होंने लोगों से कहा कि वह गौकरण पाटिल की पेंटिंग से को जरूर देखें। 

PunjabKesari

प्रियंका शुक्ला ने उनकी एक पेंटिंग शेयर करते हुए लिखा, “इस वीडियो में पेंटिंग कर रहे छत्तीसगढ़ के आर्टिस्ट गौकरण पाटिल-श्रवणबाधित हैं और इनके हाथ भी नहीं हैं। फिर भी ये अपने परिश्रम से निरंतर आगे बढ़ रहे हैं। श्री पाटिल निश्चित तौर पर उन सभी के लिए बड़ी प्रेरणा हैं जो जीवन की छोटी-छोटी समस्याओं से हार मान लेते हैं।”

 

इसके अलावा प्रियंका ने उनकी कुछ और सुन्दर पेंटिंग्स शेयर की है। जो इन पेंटिंग्स को खरीदने की इच्छा रखते हैं उनके लिए डिटेल्स शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा, “यदि आप में से कोई भी इनकी अनुपम कलाकृति खरीदने में रुचि रखता हो तो इस email ID/ नंबरों पर सम्पर्क करें।” फोन नंबर और ईमेल आईडी आपको इस ट्वीट में दिए गए हैं। 

 

आगे आने वाली कई पीढ़ियों को गौकरण पाटिल के ज़ज्बे, उनकी मेहनत और हार न मानने की मिसाल दी जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Bhawna sharma

Recommended News

Related News

static