Bigg Boss 20:उन्होंने मेरी चड्ढी…माही विज ने घर में कदम रखते ही शुरू किया हुक्म चलाना
punjabkesari.in Monday, Sep 07, 2026 - 10:09 AM (IST)
नारी डेस्क: टीवी का चर्चित रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ शुरू हो चुका है और ग्रैंड प्रीमियर के बाद अब घर के अंदर कंटेस्टेंट्स के असली तेवर भी नजर आने लगे हैं। बीती रात सलमान खान ने शो के सभी 16 कंटेस्टेंट्स का परिचय दर्शकों से कराया और इसके बाद सभी ने बिग बॉस के घर में एंट्री ली। घर में पहुंचते ही कंटेस्टेंट्स के बीच बातचीत, तकरार और नोकझोंक का दौर भी शुरू हो गया है। शो के मेकर्स ने अब इसका पहला प्रोमो जारी किया है, जिसमें घर के अंदर का माहौल थोड़ा गर्म होता नजर आ रहा है। इस प्रोमो में टीवी एक्ट्रेस माही विज अपने अलग अंदाज में दिखाई दे रही हैं। घर में पहुंचते ही माही बाकी सदस्यों से अपने काम करवाती नजर आईं। उनके इसी रवैये को लेकर कुछ कंटेस्टेंट्स नाराज भी होते दिखाई दिए।
आते ही माही ने शुरू कर दिया काम बताना
प्रोमो की शुरुआत लॉन्ड्री रूम से होती है, जहां माही विज एक्टर अमन गांधी से अपने सामान को उठाने में मदद करने के लिए कहती हैं। अमन उनकी बात सुनकर कहते हैं कि पहले वह ‘प्लीज’ बोलें, उसके बाद वह उनकी मदद करेंगे। अमन की यह बात माही को पसंद नहीं आती। वह तुरंत पलटकर पूछती हैं, “मैं क्यों प्लीज बोलूं?” इसी दौरान कोई दूसरा कंटेस्टेंट माही की मदद के लिए आगे आ जाता है। इसके बाद माही अमन की तरफ देखते हुए कहती हैं, “ये नहीं कर रहा क्या? तुझे ही प्लीज चाहिए।” माही का यह अंदाज अमन को बिल्कुल पसंद नहीं आता और दोनों के बीच माहौल थोड़ा असहज हो जाता है।
🚨 Tomorrow’s Promo - And on the very first day, Mahhi Vij’s behaviour starts irritating the contestants as she goes around ordering everyone! #BBTak #BiggBoss20 pic.twitter.com/Ee8o3VKYln
— BBTak (@BiggBoss_Tak) September 6, 2026
अरिश्फा खान से भी हुई माही की तकरार
माही विज की अगली भिड़ंत सोशल मीडिया स्टार अरिश्फा खान के साथ होती दिखाई देती है। प्रोमो में अगली सुबह का सीन दिखाया गया है, जब माही किचन में पहुंचती हैं। वह अरिश्फा और वहां मौजूद दूसरी लड़कियों से चाय बनाने के लिए कहती हैं। इसी दौरान माही कहती हैं, “तुम लोग तो लड़कियां हो। चाय बनानी आती ही होगी।” माही की इस बात पर वहां मौजूद एक कंटेस्टेंट तुरंत जवाब देती है, “फिर आप क्या हो?” इसके बाद माही अरिश्फा से चाय बनाने के लिए कहती हैं। अरिश्फा को माही का यह तरीका पसंद नहीं आता। वह साफ तौर पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहती हैं कि उन्हें चाय बनानी नहीं आती और माही इस तरह उन्हें ऑर्डर नहीं दे सकतीं। इस बात को लेकर दोनों के बीच बहस होती नजर आती है।
ये भी पढ़ें: सिर्फ दो चीजों से बनाई दूरी और घटाया 45 किलो वजन! सारा अली खान की Fitness Journey से सीखें
माही के रवैये से ईशा रेखी भी हुईं नाराज
माही विज का घर में आते ही दूसरों से काम करवाने वाला अंदाज सिर्फ अमन और अरिश्फा को ही नहीं खटकता। प्रोमो में बादशाह की एक्स वाइफ और शो की कंटेस्टेंट ईशा रेखी भी माही के इस व्यवहार पर नाराज होती दिखाई देती हैं। ईशा माही पर तंज कसते हुए कहती हैं कि जब से वह घर में आई हैं, तब से लगातार किसी न किसी से अपना काम करवाने में लगी हुई हैं। ईशा की बात सुनकर माही हंसने लगती हैं। इसके बाद ईशा मजाकिया अंदाज में माही पर एक और तंज कसती हैं। वह कहती हैं, “शुक्र है कि उन्होंने ये नहीं कहा कि तुम लोग मेरी चड्ढी धोकर डाल दो।” ईशा की इस टिप्पणी के बाद घर का माहौल और भी दिलचस्प हो जाता है। अब देखना होगा कि माही विज का यह दबंग अंदाज आगे भी जारी रहता है या फिर घर के बाकी कंटेस्टेंट्स मिलकर उनके खिलाफ मोर्चा खोलते हैं। फिलहाल, शो के शुरुआती प्रोमो से ही साफ है कि आने वाले दिनों में बिग बॉस के घर में नोकझोंक और विवादों की कमी नहीं रहने वाली है।

